सालार दे उयुनी

बोलिविया में एक नमक का मैदान

सालार दे उयुनी (स्पेनी: Salar de Uyuni), जिसे सालार दे तुनुपा (स्पेनी: Salar de Tunupa) भी कहा जाता है, दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान है। १०,५८२[1] वर्ग किमी के क्षेत्रफल (लगभग भारत के त्रिपुरा राज्य के बराबर) वाला यह नमक का मैदान बोलिविया के पोतोसीओरूरो विभागों में स्थित है। यह ३,६५६ मीटर (११,९९५ फ़ुट) की ऊँचाई पर ऐन्डी पर्वत शृंखला के छोर पर स्थित है।[2]

अंतरिक्ष से सालार दे उयुनी का दृश्य
सालार दे उयुनी की नमक-ढकी शुष्क सतह

विवरण

सालार दे उयुनी कुछ प्रागैतिहासिक झीलों में बदलाव के कारण बन गया था।[3] वर्तमान काल में यह कई मीटर मोटी नमक की परत वाला मैदान है जिसके नीचे एक अत्यंत खारे पानी का सरोवर है। इस निचले सरोवर में लिथियम का घनत्व बहुत है और अनुमान लगाया गया है कि विश्व का ३०% से ७०% प्राप्त किया जा सकने वाला लिथियम इसी स्थान पर है।[4] अनुमान लगाया गया है कि सालार दे उयुनी में १० अरब टन नमक जमा हुआ है।[3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता