हारबिन

हारबिन (चीनी: 哈尔滨, अंग्रेज़ी: Harbin, रूसी: Харби́н) जनवादी गणराज्य चीन के सुदूर पूर्वोत्तरी भाग में स्थित हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है और चीन का दसवा सब से बड़ी आबादी वाला शहर है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी कुल आबादी १,०६,३५,९७१ थी जिनमें से ५८,७८,९३९ इसके २६,०४,९३० शहरी इलाक़ों में रह रहे थे। हारबिन पूर्वोत्तरी चीन का सांस्कृतिक, राजनैतिक, आर्थिक और संचार केंद्र है। यह अपनी कड़ी सर्दियों के लिए जाना जाता है और इसे बहुत से लोग 'बर्फ़ीले शहर' की उपाधि देते हैं। रूस की नज़दीकी के कारण इस शहर की इमारतों और संस्कृति पर रूसी प्रभाव नज़र आता है।

हारबिन के कुछ नज़ारे
हारबिन प्रौद्योगिकी संस्था - मुख्य द्वार

मान्छु और नाम की उत्पत्ति

ऐतिहासिक रूप से यह मान्छु लोगों का क्षेत्र है हालांकि यहाँ हान चीनी बड़ी तादाद में आकर बसने से अब मान्छु एक अल्पसंख्यक समुदाय बनकर रह गए हैं। मान्छु भाषा में 'हारबिन' शब्द का मतलब 'मछली पकड़ने वाले जाल सुखाने की जगह' है।

भूगोल और मौसम

हारबिन हेइलोंगजियांग प्रांत के दक्षिणी भाग में सोंगहुआ नदी के किनारे स्थित है। यहाँ गर्मियाँ कम देर की होती हैं और तापमान ३९.२ °सेंटीग्रेड तक जा चुका है जबकि सर्दियाँ लम्बी होती हैं और उनमें तापमान −४१.४ °सेंटीग्रेड तक देखा गया है। सभी बड़े चीनी शहरों में हारबिन सबसे ठंडा है।

संस्कृति

हारबिन में रूसी प्रभाव बहुत गहरा है। जब मास्को से साइबेरिया में व्लादिवोस्तोक तक का ट्रांस-साइबेरियाई रेलमार्ग तैयार किया गया था तो इसकी एक पटरी हारबिन से गुज़रती थी। यहाँ रूसी साम्राज्य में रूसियों और यहूदियों को बसने का प्रोत्साहन दिया।[1] इस से यहाँ गिरजे और अन्य इमारतें यूरोपी अंदाज़ में बनी हुई मिलती हैं, जिस से कभी-कभी इस शहर को 'चीन का पैरिस' बुलाया जाता है। यहाँ 'दा-लिए-बा' (大列巴) नाम की एक विशेष प्रकार की डबल रोटी मिलती है, जो शब्द डबल रोटी के लिए रूसी भाषा के 'ख़्लेब' (хлеб) शब्द का बिगड़ा रूप है। अत्यंत सर्दी के कारण जाड़ों में यहाँ बर्फ़ की बनी चीज़ें खुली हवा में हफ़्तों-महीनों सलामत रहती हैं। सन् १९८५ से हारबिन में 'अंतर्राष्ट्रीय बर्फ़ शिल्पकला त्यौहार' मनाया जाता है जिसमें कलाकार सख़्त बर्फ़ से मूर्तियाँ और अन्य वस्तुएँ तराशकर रंग-बिरंगी रोशनियों के साथ प्रदर्शित करते हैं।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता