पैन अमेरिकी खेल

पैन अमेरिकी खेल (पैन एम के नाम से भी जाना है) प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें महाअमेरिका के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं। वर्तमान समय में इन में केवल ग्रीष्मकालीन खेल ही प्रदर्शित होते है, परन्तु पूर्व में एक सत्र के लिए शीतकालीन खेल भी पैन अमेरिकी खेलो का हिस्सा बने थे। प्रतियोगिता हर चार वर्ष पश्चात ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों से एक वर्ष पूर्व महाअमेरिका के देशों के एथलीटों के बीच आयोजित कि जाती है।[1] विगत खेल रियो डि जेनेरो, ब्राज़ील में 2007 में आयोजित किए गये थे। अगले खेल 2011 में ग्वाडलहारा, मेक्सिको में आयोजित होने हैं, तथा 2015 के खेल टोरंटो, कनाडा में होने हैं।[2] 2007 से मेजबान शहरों के साथ दोनों पैन अमेरिकी और पारापैन अमेरिकी खेलो के प्रबंधन का अनुबंध किया जाता है। पारापैन अमेरिकी खेलो में शारीरिक रूप से विकलांग एथलीट एक-दूसरे के विरुद्ध प्रतिस्पर्धा करते हैं, तथा ये पैन अमेरिकी खेलो के तुरन्त बाद आयोजित होते हैं। पैन अमेरिकी खेल संगठन पैन एम खेलो की नियंत्रन समिति हैं, जिसकी संरचना और कार्य ओलिंपिक चार्टर के अनुसार परिभाषित हैं।

मेजबान देश और शहर

पैन अमेरिकी खेलों के मेजबान स्थल (लाल बिंदुओं में मेजबान शहर)। जिन देशो ने एक बार खेलो की मेजबानी कि है वे हरे रंग से छायांकित हैं। जबकि वो देश जो दो या उस से अधिक बार खेलो का आयोजन कर चुके हैं वो नीले रंग से छायांकित हैं।
खेलवर्षमेजबान
I1951 ब्युएनॉस एरीस, अर्जेण्टीना
II1955 मेक्सिको नगर, मेक्सिको
III1959 शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिका
IV1963 साओ पाउलो, ब्राज़ील
V1967 विन्निपेग, कनाडा
VI1971 कैली, कोलम्बिया
VII1975 मेक्सिको नगर, मेक्सिको
VIII1979 सान जुआन, प्युर्तो रिको
IX1983 काराकास, वेनेजुएला
X1987 इंडियानापोलिस, संयुक्त राज्य अमेरिका
XI1991 हवाना, क्यूबा
XII1995 मार डेल प्लाटा, अर्जेण्टीना
XIII1999 विन्निपेग, कनाडा
XIV2003 सेंटो डोमिंगो, डोमिनिकन गणराज्य
XV2007 रियो डि जेनेरो, ब्राज़ील
XVI2011 ग्वाडलहारा, मेक्सिको
XVII2015 टोरंटो, कनाडा

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले