मेक्सिको नगर

मेक्सिको नगर
Ciudad de México
Mexico City
मेक्सिको नगर is located in मैक्सिको
मेक्सिको नगर
मेक्सिको नगर
मेक्सिको में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश:मेक्सिको
जनसंख्या (२०१५):८९,१८,६५३
मुख्य भाषा(एँ):स्पेनी
निर्देशांक:19°26′N 99°8′W / 19.433°N 99.133°W / 19.433; -99.133

मेक्सिको नगर, जिसे स्थानीय स्पेनी भाषा में स्यूदाद दे मेख़ीको (Ciudad de México) और अंग्रेज़ी में मेक्सिको सिटी (Mexico City) कहा जाता है, उत्तर अमेरिका के मेक्सिको देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। सन् २०१५ के अनुमान के मुताबिक यहाँ ८९ लाख लोग बसे हुए थे।[1] इस संख्या के अनुसार यह पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिसफ़ियर) का सबसे बड़ा नगर है और विश्व का स्पेनी भाषा बोलने वाला सबसे विशाल शहर भी है।

भूगोल

भौगोलिक रूप से मेक्सिको नगर विश्व की सबसे ऊँची राष्ट्रीय राजधानियों में से एक है - यह २,२४० मीटर (७,३५० फ़ुट) पर मेक्सिको के मध्य के ऊँचे पठारी क्षेत्र में एक घाटी में स्थित है।[2] तुलना के लिये भारत का शिमला शहर २,२०६ मीटर (७,२३८ फ़ुट) की औसत ऊँचाई पर बसा हुआ है।

इतिहास

मेक्सिको नगर की स्थापना मध्य अमेरिका की एज़टेक संस्कृति ने सन् १३२५ तेनोचतित्लान (Tenochtitlán) नामक बस्ती के रूप में की थी। आगे चलकर इसपर स्पेन का क़ब्ज़ा हो गया और यह स्पेन ने इसे उत्तर व दक्षिण अमेरिका मे फैले अपने उपनिवेश साम्राज्य के बड़े भाग की राजधानी बनाया। १८२१ में मेक्सिको ने स्पेन से अपना स्वतंत्रता संग्राम जीत लिया और उसके बाद लागू होने वाले संविधान में मेक्सिको नगर को संघीय ज़िले (दिसत्रितो फ़ेदेराल, Distrito Federal) का प्रशासनिक दर्जा दिया गया।[3]

चित्रदीर्घा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता