इण्डोनेशियाई रुपिया

इण्डोनेशिया की मुद्रा

रुपिया (Rp) इण्डोनेशिया की आधिकारिक मुद्रा है। इसका आईएसओ ४२१७ कोड IDR है तथा इसे बैंक इण्डोनेशिया द्वारा जारी किया जाता है। रुपिया एक शब्द भारतीय शब्द है जो कि संस्कृत भाषा के रूप्यकम् शब्द से लिया गया है। इण्डोनेशियाई लोग अनौपचारिक रूप से रुपिया के लिये "पेराक" शब्द का भी उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ इण्डोनेशियाई भाषा में चांदी होता है। एक इण्डोनेशियाई रुपिया १०० सेन में विभाजित होता है, मगर महंगाई बढ़ने के कारण बैंक इण्डोनेशिया ने सारे सेन के नोट व सिक्के बंद कर दिये हैं।

इण्डोनेशियाई रुपिया
Rupiah
दिसम्बर 2016 में जारी किये गये नयी श्रेणी के नोट
ISO 4217
कोडIDR
मूल्यवर्ग
उप इकाई
 1/100सेन (अप्रयुक्त)a
प्रतीकRp
Banknotes
 प्राय: प्रयुक्तRp2,000, Rp5,000, Rp10,000, Rp20,000, Rp50,000, Rp100,000
 बहुत कम प्रयुक्तRp1000
Coins
 प्राय: प्रयुक्तRp100, Rp200, Rp500, Rp1,000
जनसांख्यिकी
प्रयोक्ता इण्डोनेशिया
जारीकर्ता
केन्द्रीय बैंकबैंक इण्डोनेशिया
 जालस्थलwww.bi.go.id
मुद्रकपेरुम पेरुरी
 जालस्थलwww.peruri.co.id
टकसालपेरुम पेरुरी
 जालस्थलwww.peruri.co.id
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति3.30 %
 स्रोतबैंक इण्डोनेशिया
 तरीकासीपीआई
a) उप इकाई सेन अब प्रयोगात्मक रूप में उपयोग नहीं होता। लेकिन फिर भी वित्तीय आकड़ों तथा बैंक विवरण में सेन का उपयोग होता है। (उदा० Rp1.234,56 - इण्डोनेशियाई में अल्पविराम का उपयोग दशमलव के बाद के अंकों को अलग करने के लिये किया जाता है।)

वर्तमान वैध मुद्रा

वर्तमान में रुपिया में १०० से १००० तक के सिक्के (१ का सिक्का आधिकारिक रूप से तो प्रचलन में है किन्तु मूल्यहीन होने के कारण प्रचलन में नहीं है) तथा १००० से १,००,००० तक के नोट प्रचलन में हैं। जनवरी २०१८ के अनुसार US$1 के समतुल्य लगभग १३,४०० रुपिया है। इस प्रकार से सबसे बड़ा इण्डोनेशियाई नोट लगभग US$7.45 मूल्य का है।

सिक्कें

वर्तमान में १९९१ से २०१० के मध्य मुद्रित एल्युमिनियम, कांस्य तथा निकल के सिक्के प्रचलन में हैं। ये सिक्के ५०, १००, २००, ५००, तथा १००० रुपियों के हैं। १०० रुपिया से नीचे के सिक्के कम मूल्य के कारण धीरे धीरे बाज़ार से गायब हो गये हैं।[1]

इण्डोनेशियाई रुपिया के सिक्के[2]
चित्रमूल्यश्रेणीव्यासमोटाईवजनपदार्थअग्र-भागपश्च-भागउपलब्धता
Rp 50199920 mm2 mm1.36 gएल्युमिनियमगरुण पंकासिलाओरिएल bird and coin valueअत्यंत निम्न
Rp 100199923 mm2 mm1.79 gपाम काकातुआ पक्षी तथा सिक्के का मूल्यउच्च
Rp 200200325 mm2.3 mm2.38 gबाली मैना पक्षी तथा सिक्के का मूल्य
Rp 500199124 mm1.8 mm5.29 gएल्युमिनियम कांस्यचमेली flower and coin valueनिम्न
19971.83 mm5.34 gनिम्न
200327 mm2.5 mm3.1 gएल्युमिनियमउच्च
Rp 1,000199326 mm2 mm8.6 gद्विधातु, निकल तथा एल्युमिनियम कांस्यताड़ वृक्ष तथा सिक्के का मूल्यअत्यंत निम्न
201024.15 mm1.6 mm4.5 gनिकल चढ़ाया हुआ इस्पातगरुण पंकासिला तथा सिक्के का मूल्यअंगक्लुंग तथा गेदुंग सातेउच्च

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता