उत्तरी सागर

सागर

उत्तरी सागर अंध महासागर का एक सीमावर्ती समुद्र है जो यूनाइटेड किंगडम, स्कैंडेनेविया, जर्मनी, फ़्रांस, नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच स्थित है। यह अंध महासागर के साथ दक्षिण में अंग्रेज़ी खाड़ी के द्वारा और उत्तर में नारवेयी सागर के द्वारा जुड़ा हुआ है। यह 970 कि॰मी॰ से लम्बा और 580 कि॰मी॰ चौड़ा है और क्षेत्रफल लगभग 750,000 वर्ग कि॰मी॰ है।

उत्तरी सागर
उत्तरी सागर -
स्थितिअटलांटिक महासागर
निर्देशांक56°N 03°E / 56°N 3°E / 56; 3 (North Sea) 03°E / 56°N 3°E / 56; 3 (North Sea)
प्राथमिक स्रोतआगे, यथान, एल्बे, वेसर, एम्स, राइन/वाल, मीयूज़, शखेल्ट, स्पे, टेय, थेम्स, हंबर, टीज़, टाइन, वेयर, क्राउच
तटवर्ती क्षेत्रनॉर्वे, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ़्रांस और यूनाइटेड किंगडम (इंगलैंड, स्कॉटलैंड)
अधिकतम लंबाई960 कि॰मी॰ (600 मील)
अधिकतम चौड़ाई580 कि॰मी॰ (360 मील)
सतही क्षेत्र750,000 कि॰मी2 (290,000 वर्ग मील)
औसत गहराई95 मी॰ (312 फीट)
अधिकतम गहराई700 मी॰ (2,300 फीट)
जल मात्रा94,000 कि॰मी3 (23,000 घन मील)
लवणता3.4 to 3.5%
अधिकतम तापमान17 °से. (63 °फ़ै)
न्यूनतम तापमान6 °से. (43 °फ़ै)
संदर्भसमुद्र में सुरक्षा और बैलजियन साही प्राकृतिक विज्ञान संस्था

उत्तरी सागर पूरब में यूरोप महाद्वीप और पश्चिम में ग्रेट ब्रिटेन से घिरा है। इकोसिना (१९२१) के अनुसार इसकी गहराई ३०८ फुट है। इस प्रकार यह एक उथला सागर है। इसका नितल उस महाद्वीपीय निधाय (कांटिनेंटल शेल्फ) का एक भाग है जिसके ऊपर ब्रिटिश द्वीपसमूह स्थित है। इस निधाय को ढाल (प्रवणता) उत्तर से दक्षिण तक प्राय: एक समान है। डॉगर बैंक्स नामक समुद्र में निमग्न बालू का मैदान उत्तरी सागर के मध्य में स्थित है। इंग्लैंड के समुद्रतट के समीप इस सागर की गहराई ६५ फुट है जो पूर्व की और बढ़कर १३० फुट हो जाती है। इस सागर की सामान्य लवणता ३४ से ३५ प्रति सहस्र है।

उत्तरी सागर सूक्ष्म जीवों और पौधों में विशेष रूप से धनी है। इसलिए मछलियाँ इधर प्रचुर मात्रा में, अपने भोजन की खोज में, आकर्षित होती है। फलत: उत्तरी सागर विश्व का एक महत्वपूर्ण मत्स्य उत्पादक क्षेत्र है। मत्स्य के प्राप्तिस्थानों में डॉगर बैंक्स (शीतकाल में) और महाद्वीपीय समुद्रतट के समीप स्थित उथले समुद्र (ग्रीष्मकाल में) प्रमुख हैं। पकड़ी जानेवाली मछलियों में हेरिंग का अनुपात सबसे अधिक रहता है; इसके बाद क्रमानुसार हैडक, कॉड, प्लेस, ह्वाइटिंग, मैकेरल इत्यादि आती हैं।

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता