केंद्रीय बैंक

केन्द्रीय बैंक (central bank) या रिज़र्व बैंक (reserve bank) किसी देश या अन्य क्षेत्र का वह मौद्रिक प्राधिकरण होता है जो उसकी मुद्रा नीति का संचालन करता है और उसकी बैंक व्यवस्था पर निगरानी करता है। लगभग सभी केन्द्रीय बैंकों के पास मुद्रा आपूर्ति पर एकाधिकार होता है, यानि अपने देश या क्षेत्र में केवल उसी को मुद्रा (नोट) छापने का अधिकार होता है, और अन्य सभी संस्थाओं के लिए मुद्रा छापना गैर-कानूनी होता है। यह देश के साधारण बैंकों के लिए नियम भी बनाता है, ताकि लोग बैंकों पर भरोसा कर सकें, बैंकों में धोखाधड़ी न हो, और बैंक भगदड़ की स्थितियाँ न उत्पन्न हों।[1]

यूरोपीय केन्द्रीय बैंक, जर्मनी

अधिकांश विकसित राष्ट्रों में केंद्रीय बैंक राजनीतिक हस्तक्षेप से संस्थागत रूप से स्वतंत्र हैं।[2]

स्वायत्त केन्द्रीय बैंक

अधिकांश विकसित देशों में केन्द्रीय बैंक को स्वायत्त बनाया जाता है ताकि उनमें राजनीतिक हस्तक्षेप न हो सके। बिना इस स्वायत्तता के सरकारे अपने अत्याधिक खर्चे को पूरा करने के लिए केन्द्रीय बैंकों को अधिक नोट छापने के लिए विवश कर सकती हैं, जिस से मुद्रा की क्रय शक्ति हीन होने से मुद्रास्फीति (महंगाई) बढ़ती है और मुद्रा के वास्तविक मूल्य में तेज़ी से गिरावट हो सकती है। बिना स्वायत्तता के सरकार के भ्रष्ट मंत्री और नौकरशाह भी केन्द्रीय बैंक से नियम बदलवा कर अपने सगे-सम्बन्धियों को ऐसे कर्ज़े दिलवा सकते हैं जिनकी भरपाई कभी नहीं की जाती। इसलिए नियमित रूप से चलने वाली विकसित अर्थव्यवस्थाओं में केन्द्रीय बैंक स्वायत्त होता है और इसमें अर्थशास्त्र समझने वाले सक्षम लोग मुद्रा नीति तय करते हैं। सरकार उन्हें अधिक मुद्रा छापने को कहे तो वह मना करने में सक्षम हैं। उदाहरण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का फेडेरल रिज़र्व बैंक स्वायत्त है। सोवियत संघ के खंडन के बाद यह देखा गया है कि उसके जितने देशों में केन्द्रीय बैंक स्वायत्त है, वहाँ महंगाई दर भी कम रहता है।[3][4]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले