गंगनम स्टाइल

विश्व चर्चित गीत

"गंगनम स्टाइल" (कोरियाई: 강남스타일, IPA: [kaŋnam sɯtʰail]) दक्षिण कोरियाई संगीतज्ञ साइ का एक के-पॉप एकल गाना है। यह गाना जुलाई 2012 में उनके छठे स्टूडियो एल्बम साइ ६ (सिक्स रूल्स), भाग १ के अन्तर्गत्त विमोचित हुआ था और दक्षिण कोरिया के गाओन चार्ट पर प्रथम स्थान पर अंकित हुआ। दिनांक 21 दिसम्बर 2012 को, "गंगनम स्टाइल" यू ट्यूब वीडियो पर एक करोड़ अवलोकन को पार करने वाला प्रथम वीडियो बना।[5] 1 अप्रैल 2013 (2013 -04-01) के अनुसार  तक के आंकड़ों के अनुसार, इस संगीत वीडियो को 1.486 करोड़ बार यू ट्यूब पर देखा गया है और यह इस जालस्थल का सर्वाधिक अवलोकित वीडियो बना है। इसने जस्टिन बीबर के एकल "बेबी" को मात दी।[6]

"गंगनम स्टाइल"
साइ द्वारा एकल संगीत
साइ ६ (सिक्स रूल्स), भाग १ एल्बम से
रिलीज़ जुलाई 15, 2012 (2012-07-15)
फ़ॉर्मैट सीडी एकल, डिजिटल डाउनलोड
प्रकार के-पॉप[1][2]
अवधि 3:39
लेबल वाईजी, युनिवर्सल रिपब्लिक रिकॉर्ड्स, स्कूल बॉय
गीत लेखक पार्क जऍ-साँग, यू गुन ह्यंग[3]
निर्माता पार्क जऍ साँग, यू गुन ह्यंग[4]
PSY कालक्रम

"कोरिया"
(2012)
"गंगनम स्टाइल"
(2012)
साइ ६ (सिक्स रूल्स), भाग १]] डिस्क आर्टवर्क
डिस्क आर्टवर्क]]
संगीत का नमूना
गंगनम स्टाइल
noicon
noicon
संगीत वीडियो
" गंगनम स्टाइल " यू ट्यूब पर
गंगनम स्टाइल
हांगुल
हंजा 스타일
संशोधित रोमनीकरण Gangnamseuta-il
देवनागरीकरण Kangnamsŭt'ail

शब्दावली "गंगनम स्टाइल" कोरियाई भाषा का नवीन गढ़ित शब्द है, जिसका अर्थ दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के गंगनम जिले की जीवन-शैली से है। यह गाना एवं इसका संगीत वीडियो अगस्त 2012 में अति प्रचलित हुआ एवं तब से विश्व भर में काफ़ी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। "गंगनम स्टाइल" को मिले-जुले से लेकर सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई हैं। इसका प्रमुख कारण है इसकी आकर्षक धुन तथा संगीत वीडियो में साइ के मनोरंजक नृत्य तालों एवं विश्व के विभिन्न स्थानों पर जीवंत प्रदर्शनों में की गयी नृत्य चालों के कारण हुआ है। सितंबर 2012 में, "गंगनम स्टाइल" को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली वीडियो के रूप में अंकित किया गया।[7] कालांतर में इसे एमटीवी यूरोप संगीत एवार्ड्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ वीडियो भी घोषित्य किया गया।|[8] यह वीडियो विश्व भर के समूहों, संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा कई पैरोडीज़ लिखने तथा पैरिस, रोम एवं मिलान में समूह नृत्यों की प्रेरणा भी बना, जिनमें दस हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। 2012 की नव वर्ष पूर्व संध्या को दस लाख लोगों ने न्यू यॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में साइ एवं रैप-गायक एमसी हैमर द्वारा किये गये प्रदर्शन को देखा;[9] यही प्रदर्शन बर्लिन के ब्रैण्डनबर्ग गेट पर भी हुआ था।[10]

विमोचन इतिहास

देशदिनांकफ़ॉर्मैटलेबल
दक्षिण कोरिया[11]15 जुलाई 2012डिजिटल डाउनलोडवाइजी एन्टर्टेनमेण्ट
अर्जेण्टीना[12]4 सितंबर 2012स्कूलबॉय/युनिवर्सल रिपब्लिक रिकॉर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया[13]
ऑस्ट्रिया[14]
ब्राज़ील[15]
चेक गणराज्य[16]
डेनमार्क[17]
संयुक्त राजशाही[18]
संयुक्त राज्य[19]6 सितंबर 2012
कनाडा[20]
मेक्सिको[21]
जर्मनी[22]15 अक्टूबर 2012सीडी एकल संगीत (एन्हान्स्ड)
संयुक्त राज्य[23]19 नवम्बर 2012डिजिटल रीमिक्स संगीतयुनिवर्सल रिपब्लिक रिकॉर्ड्स

फ़ॉर्मैट्स एवं ट्रैक लिस्टिंग्स

गंगनम स्टाइल को बॉलीवुड में देसी हिन्दी शैली के रूप निर्माता वासु भगनानी ने अपने बेटे जैकी भगनानी द्वारा अपनी हिन्दी फ़िल्म रंगरेज़ में दिखाया है।[24][25]

डिजिटल डाउनलोड
क्र॰शीर्षकसंस्करणअवधि
1."गंगनम स्टाइल"एल्बम संस्करण3:39
जर्मन सीडी सिंगल (एन्हांस्ड)[22]
क्र॰शीर्षकसंस्करणअवधि
1."गंगनम स्टाइल"एल्बम संस्करण3:39
2."गंगनम स्टाइल (वीडियो)" 4:13
डिजिटल रीमिक्स एकल
क्र॰शीर्षकसंस्करणअवधि
1."गंगनम स्टाइल/ २ लेजिट क्विट मैश-अप"एम.सी हैम्मर के साथ रीमिक्स3:57
"रीमिक्स स्टाइल" ईपी[26]
क्र॰शीर्षकसंस्करणअवधि
1."गंगनम स्टाइल"डाइप्लो रीमिक्स 2 चैन्ज़ एवं टाइगा के संग3:25
2."गंगनम स्टाइल"एफ़्रो जॅक रीमिक्स6:05
3."गंगनम स्टाइल"डाइप्लो रीमिक्स इन्स्ट्रुमेण्टल संस्करण3:27
4."गंगनम स्टाइल"मूल इन्स्ट्रुमेण्टल संस्करण3:40

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता