जेट ली

ली लियांजी (अंग्रेज़ी: Li Lianjie, चीनी भाषा: 李連杰), जन्म २६ अप्रैल १९६३), या जिन्हें उनके अन्य नाम जेट ली से जाना जाता है, एक फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, चीनी मार्शल आर्टिस्ट, वुशू चैपियन व अंतर्राष्ट्रीय सितारे है जो बेजिंग में जन्मे थे और जिन्होंने चीनी राष्ट्रीयता २००९ में त्याग दी थी।

जेट ली

जेट ली २००६ में
जन्म 26 अप्रैल 1963 (1963-04-26) (आयु 61)
बेजिंग, चीन
पेशा अभिनेता
मार्शल आर्टिस्ट
फ़िल्म निर्माता
कार्यकाल 1982–अबतक
धर्म बौद्ध
जीवनसाथी हुआंग किउवन (1987–1990)
नीना ली (1999–अबतक)
पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2008 द वॉरलॉर्ड्स
Special Award
1995
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2006 फियरलेस
शंघाई फ़िल्म क्रिटिक्स पुरस्कार
2008 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (द वॉरलॉर्ड्स)
वेबसाइट
www.jetli.com

तीन वर्षों तक वू बिन में प्रशिक्षण के बाद ली ने अपनी पहली राष्ट्रिय चैम्पियनशिप बेजिंग वुशू टीम के लिए जीती। १७ की उम्र में वुशू से निवृत्ती के बाद वे चीन में शाओलिन टेम्पल (१९८२) फ़िल्म से शुरुआत करके एक लोकप्रिय अभिनेता बन गए। उन्होंने आगे चलकर कई सफल मार्शल आर्ट्स फ़िल्मों में अभिनय किया, जिनमे मुख्य रूप से वंस अपोन अ टाइम इन चाइना शृंखला शामिल है जिसमें उन्होंने लोककथा के नायक वोंग फेई-हंग की भूमिका निभाई थी।

ली का हॉलीवूड फ़िल्मों में पहला किरदार लीथल वेपन ४ (१९९८) में एक नकारात्मक भूमिका के रूप में था परन्तु उनका मुख्य पात्र के रूप में किरदार रोमियो मस्ट डाई (२०००) में था। इसके बाद उन्होंने कई हॉलीवूड फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे किस ऑफ़ द ड्रैगन और अन्लिश्ड शामिल है। उन्होंने द फॉरबिडन किंगडम (२००८) में जैकी चैन के साथ, द एक्पेंडेबल्स (२०१०) में सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ और द ममी: टॉम्ब ऑफ़ द ड्रैगन एम्परर (२००८) में ब्रेंडन फ्रेज़र के साथ अभिनय किया है। वे होंग कोंग की फ़िल्म ओशियन हेवन (२०१०) में भी नज़र आए जिसका लेखन व निर्देशन कक्सु क्सिआओलू ने किया है।

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता