तेन्ग्री धर्म

तेन्ग्री धर्म (पुरानी तुर्की: , मंगोल: Тэнгэр шүтлэг, अंग्रेज़ी: Tengrism ) एक प्राचीन मध्य एशियाई धर्म है जिसमें ओझा प्रथा, सर्वात्मवाद, टोटम प्रथा और पूर्वज पूजा के तत्व शामिल थे। यह तुर्क लोगों और मंगोलों की मूल धार्मिक प्रथा थी। इसके केन्द्रीय देवता आकाश के प्रभु तेन्ग्री (Tengri) थे और इसमें आकाश के लिए बहुत श्रद्धा रखी जाती थी। आज भी मध्य एशिया और उत्तरी एशिया में तूवा और साइबेरिया में स्थित ख़कासिया जैसी जगहों पर तेन्ग्री धर्म के अनुयायी सक्रीय हैं।[1]

२०वीं सदी की शुरुआत में मिली एक तेन्ग्री धर्म के ओझा की डफ़ली
काज़ाख़स्तान के राष्ट्रीय ध्वज की नीली पृष्ठभूमि 'वेदिक सनातन के नीले आकाश', यानि तेन्ग्री, का प्रतीक है

तेन्ग्री धर्म के भक्त अक्सर 'वेदिक सनातन के नीले आकाश' को पूजा करते हैं, जो मंगोल भाषा में 'मुन्ख़ ख़ुख़ तेन्ग्री' है। मंगोल में 'ख़ुख़ तेन्ग्री' का मतलब 'नीला आसमान' होता है जो तुर्की देश में 'गोक तनरी' (Gök Tanrı) के रूप में मिलता है। तुर्की में तेन्ग्री धर्म को 'गोक तनरी' धर्म कहते हैं। तेन्ग्री धर्म में तेन्ग्री आकाश-देवता के साथ-साथ उमेय (, Umay) नामक पृथ्वी से सम्बंधित देवी-माता में भी आस्था रखी जाती है। एक और देवी गोलोम्त ईज (Golomt Eej) है, जो अग्नि की देवी है और आकाश-देवता की पुत्री है। अक्सर साइबेरिया, मंगोलिया और उन से सम्पर्क में रहे देशों (जैसे कि ईराक के कुछ भागों) में गर्भवती महिलाओं को तीन अलग रंगों की छोटी थैलियाँ दी जाती हैं, जिनके रंग नीले, हरे और पीले/लाल होते हैं। इसमें नीला रंग तेन्ग्री का प्रतीक, हरा रंग उमेय का प्रतीक और पीला या लाल रंग गोलोम्त ईज का प्रतीक होता है और माना जाता है कि इस से होने वाले शिशु और उसकी माता कि रक्षा होती है।[2]

तेन्ग्री धर्म और इस्लाम

तेन्ग्री धर्म देवताओं और आत्माओं और व्यक्तिगत अनुभवों के साथ व्यक्तिगत संबंधों पर आधारित है, जिसे लेखन में तय नहीं किया जा सकता है; इस प्रकार कोई नबी, पवित्र ग्रंथ, पूजा स्थल, पादरी, हठधर्मिता, संस्कार और प्रार्थना नहीं हो सकती।[3] इसके विपरीत, इस्लाम एक लिखित कोष पर आधारित है। सिद्धांत और धार्मिक कानून कुरान से प्राप्त होते हैं और हदीस द्वारा समझाया जाता है। इस संबंध में, दोनों विश्वास प्रणालियाँ मौलिक रूप से भिन्न हैं। तुर्कों ने आमतौर पर सूफीवाद के माध्यम से इस्लाम में अपनी मान्यताओं का सामना किया और उन्हें आत्मसात किया।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता