धान

एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है

धान (Paddy / ओराय्ज़ा सैटिवा) एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन है। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक उत्पन्न होने वाला अनाज है।

ओराय्ज़ा सैटिवा
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:पादप
अश्रेणीत:एंजियोस्पर्म
अश्रेणीत:एकबीजपत्री
अश्रेणीत:कॉमेलिनिड
गण:पोअलेस
कुल:पोआसी
वंश:Oryza
जाति:ओ सैटिवा
द्विपद नाम
ओराय्ज़ा सैटिवा
खुलना, बांग्लादेश में दो धान के खेतों के अलावा
बांग्लादेश में धान (चावल) के खेत
धान की बाली (अनाज वाला भाग)

ओराय्ज़ा सैटिवा (जिसका प्रचलित नाम 'एशियाई धान' है) एक पादप की जाति है। इसका सबसे छोटा जीनोम होता है (मात्र ४३० एम.बी.) जो केवल १२ क्रोमोज़ोम में सीमित होता है। इसे सरलता से जेनेटिकली अंतरण करने लायक होने की क्षमता हेतु जाना जाता है। यह अनाज जीव-विज्ञान में एक मॉडल जीव माना जाता है।

धान के उत्पादन के लिए भौगोलिक कारक

  • उत्पादक कटिबन्ध
  • तापमान -25
  • वर्षा -100
  • मिट्टी
पका हुआ चावल (भात)
छत्तीसगढ़ का औषधीय धान
नियमगिरि पर्वत क्षेत्र का औषधीय धान

धान के रोग

रोगों का विस्तार तापमान एवं अन्य जलवायु सम्बंधी कारको पर निर्भर करता है तथा साथ ही सस्य-क्रियाओं का भी प्रभाव पड़ता है। धान के मुख्य रोगों को उनके कारकों के आधार पर तीन भागों में बाँटा जाता है:

कवकीय रोग (Fungal)- कवक के कारण उत्पन्न रोग

  • बदरा (Blast)
  • तनागलन (Stem rot)
  • तलगलन एवं बकाने (Foot rot & bakanae)
  • पर्णच्छद गलन (Sheath rot)
  • पर्णच्छद अंगमारी (Sheath blight)
  • भूरी-चित्ती (Brown spot)
  • आभासी कांगियारी (False smut)
  • उदबत्ता (Udbatta)

जीवाणुज़ रोग (Bacterial) - जीवाणुओं के कारण उत्पन्न रोग

  • जीवाणुज़ पत्ती अंगमारी (Bacterial leaf blight)
  • जीवाणुज़ पत्ती रेखा (Bacterial leaf streak)

वाइरस रोग (Virus) - वाइरस के कारण उत्पन्न रोग

  • टुंग्रो (Tungro)
  • घासीय-वृद्धि रोग (Grassy stunt)

धान के उत्पादन का विश्व वितरण

विश्व के २० प्रमुख धान उत्पादक देश
(मिलियन मेट्रिक टन)[1]
 चीन204.3
 भारत152.6
 इण्डोनेशिया69.0
 वियतनाम43.7
 थाईलैण्ड37.8
 बांग्लादेश33.9
 म्यान्मार33.0
 फ़िलीपीन्स18.0
 ब्राज़ील11.5
 जापान10.7
 पाकिस्तान9.4
 कम्बोडिया9.3
 संयुक्त राज्य अमेरिका9.0
 दक्षिण कोरिया6.4
 मिस्र5.9
 नेपाल5.1
 नाईजीरिया4.8
 मैडागास्कर4.0
 श्रीलंका3.8
 लाओस3.5
स्रोत : खाद्य एवं कृषि संगठन
विश्व में धान का उत्पादन

धान का लावा

धान को भूनकर लावा बनाया जाता है। संस्कृत में इसे लाजा कहते हैं। इसे धान की खील भी कहा जाता है। हिन्दू त्योहारों विशेषकर नागपंचमी और दीपावली के अवसर पर यह लावा पूजा में प्रयुक्त होता है। हिन्दू विवाह संस्कार में धान को भूनकर उसके लावा से लाजाहोम करते हैं। विवाह में होने वाले सात फेरों में भाई हर फेरे के बाद धान का लावा डालता है।[उद्धरण चाहिए]

भारत के लिए यह बिल्कुल सही बात है

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता