नेली साक्स

स्वीडिश कवि और नाटककार, साहित्यकार

नेली साक्स (१० दिसंबर १८९१ - १२ मई १९७०) एक स्वीडिश कवि और नाटककार थी। वे प्रमुखता एक जर्मन भाषा की साहित्यकार थी। १९६६ में उन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होने इस पुरस्कार को इजरायली लेखक श्मुएल योसेफ अग्नोन के साथ साझा किया। साक्स १९६६ में पहली जर्मन भाषीक महिला बनी जिसे साहित्य में नोबेल मिला।[1]

नेली साक्स
सन् १९६६ में नेली साक्स
जन्मलिओनी साक्स
10 दिसम्बर 1891
बर्लिन, जर्मनी
मौत12 मई 1970(1970-05-12) (उम्र 78)
स्टॉकहोम, स्वीडन
पेशानाटककार, कवि
राष्ट्रीयताजर्मन, स्वीडिश
खिताबसाहित्य में नोबेल पुरस्कार
१९६६

हस्ताक्षर

जीवन और साहित्य

साक्स का जन्म १० दिसंबर १८९१ को बर्लिन में एक यहूदी जर्मन परीवार में हुआ था। उनके पिता जॉर्ज विलियम साक्स गटापारचा और प्राकृतिक रबर के अमीर व्यापारी थे। उन्होने संगीत और नृत्य का अध्ययन किया और कम उम्र में कविता लेखन शुरू किया। अपनी माता के साथ १९४० में बर्लिन से बच कर वो स्वीडन पहुंच गई। साक्स ने यहा स्वीडिश भाषा का अध्ययन शुरू कर दिया और स्वीडिश कवियों का अनुवाद किया; जैसे की गुन्नार एकलोफ़, जोहानिस एडफेल्ट, और कार्ल वेनबर्ग।[2]

एक कवि के रूप में साक्स के कारकिर्दगी काफी देर बाद शुरू हुई, जब वह लगभग पचास वर्ष की थी। उनकी कविता का पहला खंड, इन डेन वोहनुंगेन डेस टोड्स (अंग्रेज़ी: इन द हाऊजेस औफ डेथ) १९४७ में प्रकाशित हुआ। जे द्वितीय विश्वयुद्ध के यहूदियों की पीड़ा पर आधारीत है।[2]

कविता संग्रह
  • १९४७ - इन डेन वोहनुंगेन डेस टोड्स (अंग्रेज़ी: इन द हाऊजेस औफ डेथ)
  • १९४९ - स्टर्नवेरडुंकेलुङ (अंग्रेज़ी: इकलिप्स औफ स्टारस)
  • १९५७ - उन्ड निमान्ड विस विटर (अंग्रेज़ी: एंड नो वन नौस वेअर टु गो)
  • १९५९ - फ्लुकट उन्ड वेरवान्डलुङ (अंग्रेज़ी: फ्लाईट एंड मेटामॉरफोसिस)
काव्यात्मक नाटक
  • १९५० - एली

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता