न्यूयॉर्क नगर

संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी)

न्यूयॉर्क
नगर
दक्षिणावर्त, शीर्ष से: मिडटाउन मैनहट्टन, टाइम्स स्क्वैर, यूनिफेयर इन क्वींस, ब्रुकलिन ब्रिज, लोअर मैनहट्टन, वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, सेंट्रल पार्क, संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय, और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के साथ
दक्षिणावर्त, शीर्ष से: मिडटाउन मैनहट्टन, टाइम्स स्क्वैर, यूनिफेयर इन क्वींस, ब्रुकलिन ब्रिज, लोअर मैनहट्टन, वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, सेंट्रल पार्क, संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय, और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के साथ
न्यूयॉर्क का आधिकारिक सील
सील
न्यूयॉर्क is located in संयुक्त राज्य अमेरिका
न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क is located in न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क
देश संयुक्त राज्य अमेरिका
राज्य न्यूयॉर्क
स्थापना1624
संगठित1898
शासन
 • प्रणालीमहापौर-परिषद
 • सभान्यूयॉर्क सिटी काउंसिल
 • महापौरबिल डे ब्लेसिओ
क्षेत्र[1]1,213.37 किमी2 (468.484 वर्गमील)
 • थल783.84 किमी2 (302.643 वर्गमील)
 • जल429.53 किमी2 (165.841 वर्गमील)
 • महानगर34,490 किमी2 (13318 वर्गमील)
जनसंख्या (2010)[2]
 • नगर81,75,133
 • अनुमान (2016)85,37,673
समय मण्डलपूर्वी (ईएसटी) (यूटीसी-5:00)
वेबसाइटwww.nyc.gov

न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है।

न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है।

अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी क्षेत्रफल में बसी हुई है।

भूगोल

न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर में न्यू यॉर्क राज्य में वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ और बोस्टन के बीच लगभग आधे रास्ते में स्थित है। हडसन नदी के मुहाने पर स्थित होने से, जोकि एक स्वाभाविक बंदरगाह की तरह कार्य करता हैं, और फिर अटलांटिक महासागर, ने शहर को एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में महत्वपूर्ण स्थान बना दिया। अधिकांश न्यूयॉर्क शहर लांग आइलैंड, मैनहट्टन, और स्टेटन द्वीप के तीन द्वीपों को मिला कर बनाया गया है।

हडसन नदी, हडसन घाटी के माध्यम से न्यू यॉर्क खाड़ी की ओर बहती है। न्यूयॉर्क शहर और ट्रॉय, न्यूयॉर्क के बीच नदी एक मुहाना बनती है।[3] हडसन नदी अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी को शहर से अलग करती है। हार्लेम नदी, पूर्वी और हडसन नदियों के बीच एक और ज्वारीय जलसंयोगी, ब्रोंक्स से मैनहट्टन को अलग करती है। ब्रोंक्स नदी, जो ब्रॉन्क्स और वेस्टचेस्टर काउंटी के माध्यम से बहती है, शहर की एकमात्र, पूर्ण रूप से ताजे पानी की नदी है।[4]

शहर का कुल क्षेत्रफल 468.484 वर्ग मील (1,213.37 किमी) है, जिसमें 302.643 वर्ग मील (783.84 किमी) भूमि और 165.841 वर्ग मील (42 9.53 किमी) जलक्षेत्र शामिल है।[5][6] शहर का उच्चतम बिंदु स्टैटन द्वीप पर टॉड हिल है, जो समुद्र तल से 409.8 फीट (124.9 मीटर) ऊपर है।[7]

अर्थव्यवस्था

न्यूयॉर्क को वैश्विक व्यापर का केंद्र माना गया है। [8]

शहर परिदृश्य

रात्रिकाल में वीहॉकेन, न्यू जर्सी से न्यूयॉर्क नगर में मैनहट्टन का दृश्य.
संध्याकाल में जर्सी सिटी से न्यूयॉर्क नगर में निचले मेनहट्टन का दृश्य।
चित्र के मध्य में स्थित १ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पश्चिमी गोलार्ध की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है.

वास्तु-कला

पारम्परिक वास्तुकला के साथ-साथ, आधुनिकतावादी वास्तुकला अक्सर न्यूयॉर्क शहर में देखी जा सकती है।
1930 में निर्मित क्रिसलर बिल्डिंग (ऊपर), सजावटी हब कैप और शिखर के साथ आर्ट डेको शैली का एक उदाहरण है, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, न्यूयॉर्क का एक प्रशिद्ध ईमारत है।
भूरे, सफेद और लाल रंग के विभिन्न रंगों में रो-हाउस के साथ एक सड़क के नीचे एक दृश्य

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

गैलरी


सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता