बाल्टिक सागर

बाल्टिक उत्तरी यूरोप का एक सागर है जो लगभग सभी ओर से जमीन से घिरा है। इसके उत्तर में स्कैडिनेवी प्रायद्वीप (स्वीडन), उत्तर-पूर्व में फ़िनलैंड, पूर्व में इस्टोनिया, लिथुआनिया, लाटविया, दक्षिण में पोलैंड तथा दक्षिण-पश्चिम में जर्मनी है। पश्चिम में डेनमार्क तथा छोटे द्वीप हैं जो इसे उत्तरी सागर तथा अटलांटिक महासागर से अलग करते हैं। जर्मानी भाषाओं, जैसे डच, डेनिश, फ़िन्नी में इसको पूर्वी सागर (Ostsee) के नाम से जाना जाता है। इसमें गौरतलब है कि यह फ़िनलैंड के पश्चिम में बसा हुआ है।

बाल्टिक सागर का भौगोलिक मानचित्र

यह एक छिछला सागर है जिसका पानी समुद्री जल से कम खारा है। कृत्रिम नहर द्वारा यह श्वेत सागर से जुड़ा हुआ है। फिनलैंड की खाड़ी, बोथ्निया की खाड़ी, रिगा की खाड़ी इत्यादि इसके स्थानीय निकाय हैं। इसकी औसत गहराई ५५ मीटर है तथा यह कोई १६०० किलोमीटर लम्बा है।By- Sumit soni samthar

भौगोलिक आँकड़े

यह 53°उत्तरी अक्षांश से लेकर 66°उत्तरी अक्षांश तक और 20°पूर्वी देशांतर से लेकर 26°पूर्वी देशांतर के बीच फैला हुआ है। इसकी लंबाई १६०० किलोमीटर, औसत चौड़ाई १९३ किलोमीटर तथा औसत गहराई ५५ मीटर है। मध्यम खारे पानी का यह सबसे बड़ा प्राय-सागर[1] माना जाता है। इसकी अधिकतम गहराई ४५९ मीटर है जो स्वीडन के तरफ केंद्र के पास है। इसका पृष्ठ क्षेत्रफल ३,७७,००० वर्ग किलोमाटर है तथा इसमें जल का आयतन कोई २०००० घन किलोमीटर है। इसके चारो ओर की तटरेखा कोई ८००० किलोमीटर लंबी है। जाड़े के दिनों में यह औसतन अधिकतम ४५ प्रतिशत तक जम जाता है।

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता