बॉब डिलन

अमेरिका का गायिका-गीतकार, संगीतकार, लेखक और कलाकार

बॉब डिलन एक अमेरिकी गीतकार, गायक, कलाकार, और लेखक है। वह अमेरिकी लोक संगीत के अलावा पॉप म्यूज़िक में भी काफी नाम कमा चुका है। [1]

बॉब डिलन और उसकी प्रेमिका जोआन बाएज़

बॉब 24 मई, 1941 को मिनेसोटा में पैदा हुआ था। उसका असली नाम रोबर्ट ऐलन ज़िमरमैन है। उसके दादा-दादी रूसी साम्रज्य (अब यूक्रेन) से अमरीका आये थे, और उनके सबसे प्राचीनतम ज्ञात पूर्वज तुर्की के यहूदी थे। उसके नाना-नानी लिथुआनिया के यहूदी थे। बॉब का बाप अब्राम ज़िम्मरमैन एक बिजली एप्लायंस की दुकान चलता था, और उसकी मैया का नाम बीट्राइस स्टोन थी।

बड़ा हो कर बॉब न्यू यॉर्क में जा पहुंचा, जहाँ पर न्यू यॉर्क टाइम्स अख़बार ने उसके एक शो को रिव्यु किया। इसके बाद उसे जॉन हैमंड नाम के एक रिकॉर्ड प्रोड्यूसर ने ब्रेक दिया। बॉब की पहली एल्बम की सिर्फ 5000 कॉपी बिकी, पर धीरे-धीरे उसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गयी। 1960 के दशक में उसने अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन में हिस्सा लिया।

1966 में एक मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में बॉब की हड्डी-पसली टूट गयी। पर जल्दी ही उसने दुबारा गाना-बजाना शुरू कर दिया। 1970 के दशक में बॉब का ईसाइयत की तरफ रुख हुआ, और उसने धार्मिक गॉस्पेल संगीत बजाना शुरू कर दिया। 1980 में उसने पॉप म्यूजिक के ओर रुख किया। 2000 में उसे ऑस्कर अवार्ड मिला, और 2016 में उसने गीतकार के रूप में साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीता। [2]

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता