बोआरिश्च भाषा

बोआरिश्च भाषा या ऑस्ट्रो-बावारियाई (जर्मन: Bairisch मूल भाषा: Boarisch) ऊपरी जर्मन प्रकारों का एक प्रमुख समूह है। मानक जर्मन के समान ही एक उच्च जर्मन भाषा है, परन्तु यह एक भाषा नहीं हैं। हालांकि, बोआरिश्च और मानक जर्मन ने एक-दूसरे को प्रभावित किया है और बोआरिश्च बोलने वाले अधिसंख्य लोग मानक जर्मन भी बोलते हैं।

भाषा
भाषा का नाम
बोली जाती है
क्षेत्र
कुल बोलने वाले
भाषा परिवार
  • {{{name}}}
भाषा कूट
ISO 639-1None
ISO 639-2
ISO 639-3

इतिहास और उद्गम

बोआरिश्च एक क्षेत्रिय-बोली है और इसका उद्गम बावारी नामक एक जर्मेनिक जनजाति है, जिन्होंने जनजातिय ड्यूची की स्थापना की थी, जो मध्य युग में आज के बेयर्न और ऑस्ट्रिया के कुछ भाग को घेरे हुए थी और जिसे बाद में चार्लिमान्ज ने अपने अधीन कर लिया। हालांकि ये लोग धीरे-धीरे डेन्यूब और आल्प्स की ओर आव्रजन करते रहे और उन सभी क्षेत्रों की ओर भी जहाँ बोआरिश्व बोलिया बोली जाती थीं।

बोआरिश्व भाषा क्षेत्र

  • बेयर्न में:
    • ऊपरी बेयर्न
    • निम्न बेयर्न
    • ऊपरी पालाटिनेट
  • ऑस्ट्रिया में:
    • पूरे देश में, केवल वोरार्लबर्ग नामक संघीय राज्य में और तिरोल के रियुट जिले में जहाँ पर अलेमानिक की एक बोली, बोली जाती है।
  • स्विट्ज़रलैण्ड में:
    • सामनाउन नामक ग्राम में जो ग्रौबुन्डेन में हैं।
  • इटली में:
    • बोल्ज़ानो-बोज़न नामक पूरे प्रान्त में और ट्रेन्टो और वेनेटो में जर्मन भाषी समुदायों द्वारा।
  • हंगरी में:
    • सोपरोन नगर में जो आधिकारिक रूप से द्वि-भाषी है।

बावारियाई और ऑस्ट्रियाई के कुछ नमूने

ऑस्ट्रियाईS' Boarische is a Grubbm vô Dialektn im Sü(i)dn vôm daitschn Språchraum.
बावारियाईS' Boarische is a Grubbm vo Dialekt im Sidn vom daitschn Språchraum.
मानक जर्मनDas Bairische ist eine Gruppe von Dialekten im Süden des deutschen Sprachraumes.
हिन्दीजर्मन भाषी क्षेत्र के दक्षिण में बावारियाई एक बोली-समूह है।
ऑस्ट्रियाईSerwas/Zers/D'Ehrè/Griaß Di, i bî da Pèda und kumm/kimm vô Münchrn.
बावारियाईSerwus/Habèderè/Griaß Di/Grüß Gott, i bin/bî da Pèda und kumm/kimm vo Minga.
मानक जर्मनHallo/Servus/Grüß dich, ich bin Peter und ich komme aus München.
हिन्दीनमस्कार, मैं पीटर हूँ और में म्यूनिख से आया हूँ।
ऑस्ट्रियाईD'Lisa/'s-Liasl håd se an Hàxn brochn/brocha.
बावारियाईAs Liasal håd se an Hàxn/Hàx brocha.
मानक जर्मनLisa hat sich das Bein gebrochen.
हिन्दीलीसा ने अपना पैर तुड़वा लिया हैं।
ऑस्ट्रियाईI hå/håb/hã/hò a Göid/Gòid gfundn.
बावारियाईI hå/håb a Gèid/Gòid/Göld gfundn/gfuna.
मानक जर्मनIch habe Geld gefunden.
हिन्दीमैंने पैसा पाया है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता