ब्लेड रनर 2049

डेनिस विल्लेनुव द्वारा २०१७ की फिल्म

ब्लेड रनर 2049 (अंग्रेज़ी: Blade Runner 2049) 2017 की एक अमेरिकी साइंस फिक्शन एक्शन फ़िल्म है। डेनिस विलनेयूवे द्वारा निर्देशित और हैम्पटन फैंशर और माइकल ग्रीन द्वारा लिखित यह फ़िल्म 1982 में आई ब्लेड रनर का संस्करण है। फ़िल्म के मुख्य कालाकार रयान गोसलिंग और हैरिसन फोर्ड, के साथ एना डे अर्मस, सिल्विया होके, रॉबिन राइट, मेकेन्ज़ी डेविस, कार्ला जुरी, लेनी जेम्स, डेव बटिस्टा, और जैरेड लेटो सहायक भूमिका में हैं। पहली फिल्म के तीस साल बाद के समय पर केंद्रित है, गोसलिंग ने इसमें एक ब्लेड रनर का किरदार निभाया है, जो मानवों और प्रतिकृतियों के बीच युद्ध को उकसाने वाले रहस्य को उजागर करने के प्रयास में पूर्व ब्लेड रनर, रिक डेकार्ड (हैरिसन फोर्ड) से मिलता है।

ब्लेड रनर 2049

फिल्म का पोस्टर
निर्देशक डेनिस विलनेयूवे
लेखक हैम्पटन फैंशर
निर्माता एंड्रयू ए. कोसव
ब्रॉडरिक जॉनसन
बड यॉर्किन
सिंथिया सैक्स यॉर्किन
अभिनेता रयान गोसलिंग
हैरिसन फोर्ड
एना डे अर्मस
सिल्विया होके
रॉबिन राइट
जैरेड लेटो
डेव बटिस्टा
छायाकार रोजर डिकिंस
संपादक जो वाकर
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 6 अक्टूबर 2017 (2017-10-06) (संयुक्त राज्य)
लम्बाई
163 मिनट[1]
देश
  • संयुक्त राज्य
[2]
भाषा अंग्रेजी

फ़िल्म को संयुक्त राज्य अमेरिका में 6 दिसम्बर, 2017 को प्रदर्शित किया गया। फिल्म की आलोचकों द्वारा इसके प्रदर्शन, दिशा, छायांकन, संगीत का स्कोर, उत्पादन डिजाइन और मूल फिल्म के प्रति सच्चाई के लिए प्रशंसा की गई, साथ ही कुछ लोगों ने इसे सभी समय के बेहतरीन फिल्मों में से एक के रूप में बताया। 90वें अकादमी पुरस्कार में पाँच नामाकंन[3] में से इसे सर्वश्रेष्ठ दृश्यात्मक प्रभाव[4] और छायांकन[5] के लिये पुरस्कार प्रदान किया गया। 71वें ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे 8 नामांकन प्राप्त हुए।

सारांश

‘ब्लेड रनर 2049’ की कहानी साल 2049 की है। जब मनुस्यों को बायोइंजीनियरिंग के माध्यम से नए ढंग से बनाया जाता है। और इसी तरह ही ब्लेड रनर ऑफिसर के. (रयान गॉसलिंग) बनाये गये। जिसका काम पुराने और बेकार हो चुके बायोइंजीनियर्ड प्रतिकृतियों को ठिकाने लगाना है। इसी मिशन का अहम हिस्सा रिक डेकार्ड (हैरीसन फोर्ड) को ढूंढना होता है। 30 साल पहले गायब हो चुके रिक के साथ ही कई रहस्यों के बारे में पता चलता है, और के. जिस मिशन के लिए काम कर रहा होता है उससे जुड़े कई रहस्य और चौंकाने वाली बातें उसके सामने आती हैं।

कलाकार

  • रयान गोसलिंग- के. के रूप में
  • हेरिसन फोर्ड - रिक डेकार्ड के रूप में
  • एना डे अरमास - जोइ के रूप में
  • सिल्विया होके - लव के रूप में
  • रॉबिन राइट - लेफ्टिनेंट जोशी के रूप में
  • [मैकेन्ज़ी डेविस - मरिएट के रूप में
  • कार्ला जुरी - डॉ. एना स्टेललाइन के रूप में
  • लेनी जेम्स - मिस्टर कॉटन के रूप में
  • डेव बटिस्टा - सैपर मॉर्टन के रूप में
  • जैरेड लेटो -नींदर वालेस के रूप में
  • बरखाद अब्दी - डॉक्टर बैजर के रूप में
  • हियाम अब्सस - फ़्राइसा के रूप में
  • डेविड डास्टमाल्चियन - कोको के रूप में
  • वुड हैरिस - नेंडज के रूप में

निर्माण

बुडापेस्ट के लिबर्टी स्क्वायर के पुराने स्टॉक एक्सचेंज पैलेस

मुख्य रूप से हंगरी के बुडापेस्ट के कोरडा स्टूडियोज और ओरिओ स्टूडियो में फिल्म के लिये फोटोग्राफी जुलाई और नवंबर 2016 के बीच की गई।[6][7] कैसीनो के दृश्यों के लिए, बुडापेस्ट के लिबर्टी स्क्वायर के पुराने स्टॉक एक्सचेंज पैलेस को फिल्मांकन के लिये उपयोग किया गया।[8]

वार्नर ब्रदर्स ने अक्टूबर 2016 के शुरुआत में घोषणा की, कि फिल्म का शीर्षक "ब्लेड रनर 2049" होगा।[9] लॉस एंजिल्स में दिसंबर में फ़िल्म का संपादन किया गया। 2017 सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में, विलेन्यूवे ने कहा कि यह फिल्म दो घंटे और 32 मिनट की होगी।[10]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता