रॉबर्टो कार्लोस

रॉबर्टो कार्लोस दा सिल्वा (अंग्रेज़ी: Roberto Carlos da Silva) जिन्हें रॉबर्टो कार्लोस (अंग्रेज़ी: Roberto Carlos) के नाम से जाना जाता है एक ब्राजीलियाई पूर्व पेशेवर फुटबॉलर हैं जो वर्तमान में फुटबॉल राजदूत के रूप में काम करते हैं।[3] उन्होंने ब्राज़ील में अपने करियर की शुरुआत एक फ़ॉरवर्ड के रूप में की थी, लेकिन अपने करियर का अधिकांश समय उन्होंने लेफ्ट-बैक के रूप में बिताया और उन्हें "खेल के इतिहास में सबसे आक्रामक सोच वाले लेफ्ट-बैक" के रूप में वर्णित किया जाता है।[4] अपने करियर के दौरान फ्री किक के विशेषज्ञ रहे कार्लोस के बेंडिंग शॉट्स (bending shots) की गति 105 मील प्रति घंटे (169 किमी/घंटा) से अधिक रही।[5][6] 1997 में वह फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर के उपविजेता रहे। उन्हें व्यापक रूप से इतिहास में सबसे महान फुल-बैक और लेफ्ट-बैक में से एक माना जाता हैं। 2004 में पेले द्वारा कार्लोस को दुनिया के महानतम जीवित खिलाड़ियों की फीफा 100 सूची में नामित किया गया था।[7][8][9]

रॉबर्टो कार्लोस
2007 में रॉबर्टो कार्लोस
व्यक्तिगत विवरण
नामरॉबर्टो कार्लोस दा सिल्वा[1]
जन्म तिथि10 अप्रैल 1973 (1973-04-10) (आयु 51)
जन्म स्थानसाओ पाउलो, ब्राज़ील
कद1.68 मीटऱ[2]
खेलने की स्थितिलेफ्ट बैक, मिडफील्डर

क्लब स्तर पर रॉबर्टो कार्लोस 1996 में इंटर मिलान से रियल मैड्रिड में शामिल हुए और क्लब के साथ 11 सफल सीज़न बिताए। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 584 मैच खेले और 71 गोल किए। रियल में उन्होंने चार बार ला लीगा खिताब और तीन बार यूईएफए चैंपियंस लीग जीता। अप्रैल 2013 में मार्का ने उन्हें "रियल मैड्रिड के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ विदेशी ग्यारह" में नामित किया।[10] वह उन कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने क्लब और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1,100 से अधिक पेशेवर मैच खेले हैं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता