शांग राजवंश

शांग राजवंश (चीनी: 商朝, शांग चाओ; पिनयिन अंग्रेज़ीकरण: Shang dynasty) प्राचीन चीन में लगभग १६०० ईसापूर्व से १०४६ ईसापूर्व तक राज करने वाला एक राजवंश था, जिनका राज्य ह्वांगहो (पीली नदी) की वादी में स्थित था। चीनी स्रोतों के अनुसार यह राजवंश शिया राजवंश के राजकाल के बाद आया और शांग राजवंश के बाद चीन में झोऊ राजवंश सत्ता में आया। चीन के हेनान प्रांत के सुदूर उत्तरी इलाक़े में स्थित यिनशु पुरातत्व स्थल को शांग राजधानी का स्थान माना जाता है। यहाँ ग्याराह शाही मक़बरे मिले हैं और महलों-मंदिरों के खँडहर भी मिले हैं। इनसे हथियार और जानवरों और मानवों की बलि देने के स्थल भी देखे गए हैं। इसके अलावा हज़ारों कांसे, हरिताश्म (जेड), पत्थर, हड्डी और चिकनी मिटटी की वस्तुएँ मिली हैं, जिनकी बारीक़ कारीगिरी को देखकर इस संस्कृति के काफ़ी विकसित होने का पता चलता है।[1]

चीन के शांग राजवंश का इलाक़ा (पीला रंग)
शांग काल में हड्डियों पर खरोंची गई चीनी चित्रलिपि - इनसे भविष्यवानियाँ की जाती थीं

चीनी चित्रलिपि में लिखाई

यहाँ कुछ कांसे की वस्तुओं पर लिखाई मिली है। इसके अतिरिक्त यह ज़ाहिर है कि इस स्थान पर हड्डियों और कछुओं के कवचों का प्रयोग भविष्यवानियाँ करने के लिए किया जा रहा था और इनपर चीनी भावचित्रों की सब से पहली ज्ञात लिखाई मिली है। एक लाख से ज़्यादा मिले ऐसे लिखाई के नमूनों से उस समय के विचारों और चिंताओं का पता चलता है, जिससे चीनी सभ्यता के इस प्राचीन पड़ाव की आर्थिक व्यवस्था, राजनीति, धर्म, कला और चिकित्सा से सम्बंधित जानकारी मिलती है। उस समय केवल राजा और उसके लेखकों को ही पढ़ना-लिखना आता था और इन खरोंचों में राजा के दृष्टिकोण से दुनिया देखी जा सकती है। कुछ में युद्धों का ज़िक्र है, कुछ में रानी की गर्भावस्था का और कुछ में राजा के अपने दुखते हुए दांतों का।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता