हेनान

हेनान प्रांत
河南 / Henan
मानचित्र जिसमें हेनान प्रांत 河南 / Henan हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :झेंगझोऊ
क्षेत्रफल :१,६७,००० किमी²
जनसंख्या(२०१०):
 • घनत्व :
९,४०,२३,५६७
 ५९१/किमी²
उपविभागों के नाम:विभाग
उपविभागों की संख्या:१७
मुख्य भाषा(एँ):चीनी


हेनान (河南, Henan) जनवादी गणराज्य चीन के केन्द्रीय भाग में स्थित एक प्रांत है। हान राजवंश के ज़माने में इस क्षेत्र में एक युझोऊ (豫州, Yuzhou) नामक राज्य हुआ करता था इसलिए चीनी भावचित्रों में हेनान प्रांत को संक्षिप्त रूप में '豫' (उच्चारण: यु) लिखते हैं। 'हेनान' नाम दो शब्दों को जोड़कर बना है: 'हे' यानि 'नदी' और 'नान' यानि 'दक्षिण'। हेनान पीली नदी (ह्वांग हे) के दक्षिण में है, इसलिए इसका नाम यह पड़ा। हेनान को चीनी सभ्यता की जन्मभूमि माना जाता है क्योंकि चीन का एक अति-प्राचीन राजवंश, शांग राजवंश, यहीं केन्द्रित था।[1]

हेनान का क्षेत्रफल १,६७,००० वर्ग किमी है, यानि भारत के उड़ीसा राज्य से ज़रा ज़्यादा। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ९,४०,२३,५६७ थी, यानि पश्चिम बंगाल से ज़रा ज़्यादा। हेनान को आर्थिक रूप से एक पिछड़ा प्रांत माना जाता है। यहाँ कृषि, कोयले और अलुमिनियम की खानें, उद्योग और पर्यटन आय के मुख्य स्रोत हैं। इसकी राजधानी झेंगझोऊ (郑州, Zhengzhou) शहर है। इसके अलावा काईफ़ेंग (开封, Kaifeng) और लुओयांग (洛阳, Luoyang) इस प्रांत के प्रमुख शहर है।[2]

हेनान के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता