शिया राजवंश

शिया राजवंश (चीनी: 三皇五帝, शिया चाओ; पिनयिन अंग्रेज़ीकरण: Xia dynasty) प्राचीन चीन में लगभग २०७० ईसापूर्व से १६०० ईसापूर्व तक राज करने वाला एक राजवंश था। यह चीन का पहला राजवंश था जिसका ज़िक्र 'बांस कथाएँ', 'इतिहास का शास्त्र' और 'महान इतिहासकार के अभिलेख' जैसे चीनी इतिहास-ग्रंथों में मिलता है। शिया वंश से पहले चीन में तीन अधिपतियों और पाँच सम्राटों का काल था। पाँच सम्राटों में से आखरी सम्राट जिसका नाम शुन था, ने अपनी गद्दी यु महान को सौंपी और उसी से शिया राजवंश सत्ता में आया। इसी सम्राट यु महान को चीन में कृषि शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। शिया राजवंश के बाद शांग राजवंश का दौर आया जो १६०० ईसापूर्व से १०४६ ईसापूर्व तक चला।[1]

चीन के शिया राजवंश का इलाक़ा (गाढ़ा नारंगी रंग)
शिया राजवंश का पहला सम्राट, यु महान

वास्तविकता पर विवाद

यह बात ध्यान रखने योग्य है कि शिया वंश का वर्णन बहुत बाद में आने वाले इतिहासकारों ने दिया था और इस बात में अभी शुबा है कि यह वंश वास्तव में था भी या केवल एक मिथ्य-कथा है। ऐतिहासिक युगों के हिसाब से इनका कथित राजकाल कांस्य युग में पड़ता है। चीन में उस समय के कुछ पुरातत्व स्थल मिलें हैं जिनसे सम्बंधित शहरी संस्कृति को अर्लीतोउ संस्कृति (Erlitou) के नाम से जाना जाता है। आधुनिक चीनी इतिहासकारों ने यह साबित करने की कोशिश की है कि यही शिया राजवंश की सभ्यता थी लेकिन अभी तक असफल रहे हैं।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता