स्वालबार्ड

स्वालबार्ड
Svalbard
मानचित्र जिसमें स्वालबार्ड Svalbard हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :लोंगयेअरब्येन
(Longyearbyen)
क्षेत्रफल :६१,०२२ किमी²
जनसंख्या(२०११):
 • घनत्व :
२,९३२
 ०.०५/किमी²
उपविभागों के नाम:काउंटी
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ):नॉर्वेजियाई: ७२%
रूसी/युक्रेनी: १६%
अन्य: १२%


स्वालबार्ड (नॉर्वेजियाई: Svalbard) आर्कटिक महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है जो नोर्वे का उत्तरतम इलाक़ा भी है। यह यूरोप की मुख्यभूमि से क़रीब 400 मील दूर नोर्वे और उत्तरी ध्रुव के बीच स्थित है। स्पिट्स्बर्गन (Spitsbergen) इस समूह का सबसे बड़ा द्वीप है और नोर्डआउस्ट्लैंडेट​ (Nordaustlandet) और एडगेओया (Edgeøya) इसके दूसरे और तीसरे सबसे बड़े द्वीप हैं।

विवरण

सन् १९२० की स्वालबार्ड संधि के तहत इन द्वीपों को कुछ शर्तों के साथ नोर्वे का हिस्सा घोषित कर दिया गया था। सन्धि के अनुसार यहाँ पर नोर्वे सैनिक बल नहीं रख सकता और संधि के अन्य भागीदारियों को (जिनमें ब्रिटेन, जापान, अमेरिका, आदि शामिल हैं) यहाँ पर व्यापारिक काम और कोयले की खाने चलाने की छूट भी दी गई।[1] यहाँ पर नोर्वे और रूस खनिज निकालने का काम करते हैं। इसके अलावा यहाँ आर्कटिक क्षेत्र पर वैज्ञानिक अनुसंधान भी किया जाता है। यहाँ के स्वालबार्ड अंतर्राष्ट्रीय बीज कोष में दुनिया भर के वनस्पति व वृक्षों के बीच सुरक्षित हैं ताकि उनके विश्व से खो जाने की स्थिति में उन नस्लों को पुनर्जीवित किया जा सके। द्वीपसमूह का दो-तिहाई इलाक़ा ७ राष्ट्रीय उद्यानों और २३ प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्रों में सुरक्षित कर दिया गया है। यहाँ ध्रुवीय भालू, रेनडियर और कुछ समुद्री स्तनधारी मिलते हैं। ६०% क्षेत्रफल पर हिमानियाँ (ग्लेशियर) बिछी हुई हैं।[2][3]

कुछ तस्वीरें

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता