हेरोद महान

हेरोद (ई. पूर्व. 73 से 4 ई तक) (इब्रानी: הוֹרְדוֹס होर्द़ोस, अ-ध्व-लि: /hoɾðos/, यूनानी: ἡρῴδης हेरोडेस, अ-ध्व-लि /heːroːdeːs/) रोम के अंतर्गत आने वाले हेरोडियन साम्राज्य के राज्य जूडीआ का एक राजा और हेरोद ऐंटीपेटर का पुत्र था।

ई. पू. 47 में रोम की सेवाओं के पुरस्कारस्वरूप जूलियस सीजर ने ऐंटीपेटर को जुदेआ का प्रशासक नियुक्त किया था। उस समय ऐंटीपेटर ने हेरोद को गवर्नर बना दिया। लेकिन ई. पूर्व 43 में ऐंटीपेटर की हत्या और देश पर पार्थियनों के कब्जा कर लेने के कारण वह रोम भाग आया। रोम में उसके मार्क एंटोनी का समर्थन प्राप्त किया। ऐंटोनी ने ई. पूर्व 40 में हेरोद को यहूदियों का शासक बनाने की स्वीकृति सीनेट से लेकर उसे कुस्तुंतुनियाँ भेज दिया। यहाँ आकार उसने ई. पूर्व 37 में रोमन सेनाओं की सहायता से जेरुसलम पर अधिकार कर लिया और वहाँ का शासक बन गया। बाद में उसने राजकुमारी मेरी आयूनी से अपनी दूसरी शादी कर अपनी स्थिति को और सुदृढ़ कर लिया।

अपने शासनकाल के पहले चरण (ई. पूर्व 37 से 25) में हेरोद ने प्रतिस्पर्धियों को दबाकर अपनी गद्दी को सुरक्षित बनाया। रोम के एक प्रतिनिधि शासक के रूप में वह रोम का विश्वासपात्र बना रहा। लेकिन रोम में ऐंटोनी और आक्टेवियस की प्रतिद्वंदिता के कारण उसकी स्थिति डावाँडोल बनी रहती थी। ई. पूर्व 31 के युद्ध में आवटेवियस ने उसे क्षमा करके उसको अपना समर्थन प्रदान किया।

उसके शासनकाल का दूसरा भाग (ई. पू. 25 से 13 तक) महान्‌ निर्माण का काल है। उसने उस समय अनेक भव्य भवनों का निर्माण करवाया। सोमारिया नगर का पुनर्निर्माण और जेरुसलम का जीर्णोद्धार करवाया। रंगमंच, ओपेरा और खेलकूद के केंद्र बनवाए। जेरुसलम के महान्‌ मंदिर में पुनरुद्धार का काम शुरु किया। वह सफल शासक था, फिर भी शासन की कठोरता और दमन नीति के कारण वह जनता की शुभेच्छा नहीं प्राप्त कर सका। बाद में घरेलू झगड़ों के कारण उसके शासन को बहुत हानि पहुँची। ई. पूर्व 4 में जेरुसलम में उसकी मृत्यु हो गई।

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता