अमीबी प्रवाहिका

अमीबी प्रवाहिका (Amoebiasis या amoebic dysentery) एक संक्रमण है जो एन्टअमीबा (Entamoeba) समूह के किसी भी अमीबा द्वारा हुई हो।

अमीबी प्रवाहिका 'एंटअमीबा हिस्टोलिटिका' नामक अमीबा के बड़ी आंत में पहुंचने और वहां घाव कर देने से होता है। इस घाव से रक्त निकलता है जो आंव के साथ मल मार्ग से, मरोड़ के साथ निकलता है। यह प्रायः युवावस्था में होता है। इसका आक्रमण आकस्मिक नहीं, बल्कि धीरे-धीरे होता है। दीर्घकालीन जीर्ण रोग है ।

इस रोग में प्रायः ज्वर नहीं होता है और इसमें विषाक्तता एवं घातकता नहीं होती। यह रोग दवा, इलाज से दब जाता है, ठीक हो जाता है और थोड़ी सी बदपरहेजी होने पर फिर प्रकट हो जता है। इस तरह वर्षों तक पीछा नहीं छोड़ता।

अमीबी प्रवाहिका होने पर अतिसार की अपेक्षा कोष्ठबद्धता की स्थिति ज्यादातर पाई जाती है। कभी-कभी पतला दस्त भी होता है और दस्तों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। दस्त में आंव और खून आता रहता है, शरीर में आलस्य बना रहता है और रोगी दुबला होने लगता है।

मल में एंटअमीबा हिस्टोलिटिका का मिलना और यकृत में विकार होना इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं।

तीव्र प्रवाहिका (एक्यूट डीसेण्ट्री): तेज मरोड़ व दर्द के साथ दिन में कई बार दस्त होता है, जिसमें आंव और खून भी होता है। शौच आने से पहले और शौच करने के बाद देर तक पेट में मरोड़ होती रहती है, दर्द होता है, पेट के दोनों तरफ दबाने से कष्ट होता है।

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता