कैथरीन, वेल्स की राजकुमारी

ब्रिटिश शाही परिवार की सदस्य

कैथरीन, वेल्स की राजकुमारी (कैथरीन एलिजाबेथ "केट"; पूर्वकुलनाम: मिडलटन, जन्म 9 जनवरी 1982), विलियम, वेल्स के राजकुमार की पत्नी हैं। विलियम सोलह स्वतंत्र सार्वभौम राज्यों की राजगद्दी की उत्तराधिकारियों की पंक्ति में पहले स्थान पर हैं। विलियम के उत्तराधिकार पर कैथरीन राजमहिषी बन जाएँगी।[2][3]

कैथरीन
वेल्स की राजकुमारी (अधिक)
कैथरिन मिडलटन
जन्म9 जनवरी 1982 (1982-01-09) (आयु 42)
रीडिंग, बर्कशायर, इंग्लैंड
जीवनसंगीविलियम, वेल्स के राजकुमार
(वि॰ 2011)
संतान
पूरा नाम
कैथरीन एलिज़ाबेथ
घरानाहाउस ऑफ विंडसर (विवाह पश्चात)
पितामाइकल फ़्रांसिस मिड्लटन
माताकैरोल गोल्डस्मिथ
धर्म चर्च ऑफ़ इंग्लैंड[1]
हस्ताक्षरकैथरीन के हस्ताक्षर

जीवनी

कैथरीन का पालन-पोषण न्यूबरी, बर्कशायर, इंग्लैंड, के पास स्थित चैपल रो गाँव में हुआ था।[4] इन्होंने स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय से कला इतिहास में अध्ययन किया जहाँ इनकी मुलाकात 2001 में तब के वेल्स के राजकुमार विलियम से हुई। दोनों की सगाई की घोषणा 16 नवम्बर 2010 को हुई तथा अगले वर्ष 29 अप्रैल के दिन दोनों का विवाह लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बी में संपन्न हुआ। इस विवाह समारोह की तैयारी और स्वयं इस अवसर ने मीडिया का काफी ध्यान आकर्षित किया।

कैथरीन द्वारा ब्रिटिश फैशन पर एक बड़ा असर पड़ा है जिसे "केट मिडिलटन इफेक्ट" (हिन्दी: "केट मिडिलटन प्रभाव") कहा गया है।[5] इन्हें 2012 में टाइम पत्रिका द्वारा दुनिया में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में चयनित किया गया।[6]

3 दिसम्बर 2012 के दिन सेंट जेम्स पैलेस ने घोषणा की कि डचेस माँ बनने वाली हैं। 22 जुलाई 2013 को डचेस को प्रारंभिक प्रसव के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ इन्होंने 16:24 ब्रिटिश ग्रीष्मकालीन समय पर 8 पाउंड 6 औंस (3.80 किलो) वजन वाले एक लड़के को जन्म दिया।[7][8]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता