कोमोरोस

कोमोरोस हिन्द महासागर में अफ़्रीका के पूर्वी छोर पर उत्तरी मैडागास्कर और उत्तर-पूर्व मोज़ाम्बिक के बीच स्थित एक द्वीपीय देश है। यह अफ़्रीका महाद्वीप में क्षेत्रफल की दृष्टि तीसरा सबसे छोटा और जनसंख्या की दृष्टि से छठा सबसे छोटा देश है लेकिन यहाँ जनसंख्या घनत्व बहुत अधिक है। अरब जगत से सम्बन्ध रखने वाले कोमोरोस देश का नाम अरबी भाषा के शब्द क्वामार (चान्द) से निकला है। चार बड़े और अन्य छोटे द्वीपों वाला यह देश पर्यावरण की विविधता के कारण दुनिया में अलग ही स्थान रखता है।मुद्रा - कोमोरियन फ्रैंक

इतिहास

यह ६ जुलाई, १९७५ को फ्राँस से स्वतन्त्र हुआ था।


जनसांख्यिकी

कोमोरोस की कुल जनसंख्या ७,९८,०० (२००५) है। कुल जनसंख्या घनत्व २७५ प्रति वर्ग किमी है।

भाषाएँ

कोमोरोस में तीन आधिकारिक भाषाएँ है: शिकोमोरी, अरबी और फ़्राँसीसी

धर्म

इस्लाम धर्म यहाँ का प्रमुख धर्म है और सुन्नी मुसलमान यहाँ की कुल जनसंख्या का ९८% हैं। समूचे कोमोरोस में अरब संस्कृति समाहित है लेकिन फ्राँस से आए अप्रवासियों में ईसाई धर्म प्रमुख है जिनमें मुख्यतः रोमन कैथलिक हैं।

स्वास्थ्य

यहाँ प्रति १,००,००० व्यक्तियों पर १५ चिकित्सक हैं। प्रजनन दर २००४ में ४.७ प्रति वयस्क महिला थी। जन्म के समय जीवन प्रत्याशा महिलाओं के लिए ६७ वर्ष और पुरुषों के लिए ६२ वर्ष है।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता