गैल गैडट

अभिनेत्री

गैल गैडट[2] (इब्रानी: גל גדות‎; साँचा:IPA-he;[3][4] जन्म ३० अप्रैल, १९८५)[5] एक इज़रायली अभिनेत्री, मॉडल और फ़िल्म निर्माता हैं। गैडट को मुख्य रूप से डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की फिल्मों में 'वंडर वूमन' तथा फ़ास्ट एंड फ्यूरियस श्रृंखला की फिल्मों में गिसेल यशर के किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

गैल गैडट

2019
जन्म गैल गैडट
30 अप्रैल 1985 (1985-04-30) (आयु 38)
पेटह टिकवा, इसरायल[1]
पेशा
  • अभिनेत्री * मॉडल
कार्यकाल 2004–वर्तमान
जीवनसाथी एरोन वरसानो (वि॰ 2008)
बच्चे 2
वेबसाइट
galgadot.com

गैडट इज़राइल मेंं पैदा हुईं और पली बढ़ीं। १८ साल की उम्र में उन्हें मिस इज़राइल २००४ का ताज पहनाया गया था। इसके बाद उन्होंने इज़रायली सुरक्षा बल मेंं दो साल तक सैनिक के रूप में अपनी सेवाएं दीं जहाँ पर वो एक कॉम्बैट ट्रेनर थीं। अभिनय और  मॉडलिंग मेंं जाने से पहले उन्होंने आई.डी.सी.हेर्टसेलिया (अंग्रेज़ी- IDC Herzliya) कॉलेज से अपनी शिक्षा आरंभ की।

प्रारंभिक जीवन

गैडट का जन्म इज़राइल के Petah Tikva में हुआ था और वो इसके पडो़सी शहर Rosh HaAyin में पली बढीं। हिब्रू में उनके नाम का मतलब "लहर" है और उपनाम का अर्थ है "नदी के किनारे"। उनकी माँ (वेइस), एक शिक्षक, और उनके पिता माइकल, एक इंजीनियर हैं। उनके दोनों माता पिता इज़राइल में ही पैदा हुए और उन्होंंने अपना उपनाम "Greenstein" से "हिब्रू" में परिवर्तित कर लिया। उनके नाना-नानी होलोकौस्ट उत्तरजीवी थे। उनके वंशज पोलिश यहूदी, ऑस्ट्रिया-यहूदी, जर्मन-यहूदी, और चेक-यहूदी थे। हाई स्कूल में उनका प्रमुख विषय जीव विज्ञान था। वह कहती हैं कि उनके कद की वजह से वे बास्केटबॉल में अच्छी थीं। एक किशोरी के रूप में, उनकी पहली नौकरी बर्गर किंग में  बच्चोंं की देखभाल करना था। वयस्क होकर उन्होंने IDC Herzliya कॉलेज में कानून और दो बार राजनीति विज्ञान की शिक्षा आरंभ की। [6]

सैन्य सेवा

२० साल की आयु में, गैडट ने एक भर्ती सैनिक के रूप में इज़रायली सुरक्षा बल मेंं कॉम्बैट ट्रेनर रहते हुए दो वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की। सेना मेंं अपने बिताये हुए समय के बारे में वो कहती हैं, " आप दो या तीन साल दीजिए, और यह आप के बारे में नहीं है। आप अनुशासन और आदर सीखते हैं।" गैडट कहती हैं कि उनकी पृष्ठभूमि ने उन्हें Fast & Furious मेंं Gisele का रोल दिलाने में उनकी मदद की। "मैं सोचती हूँ कि असली वजह यह थी कि निर्देशक जस्टिन लिन को यह बहुत पसंद आया कि मैं सेना में रह चुकी थी, और वे मेरी हथियारों के बारे में जानकारी का लाभ उठाना चाहते थे।"[7][8] 

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता