जैनेट येलेन

जैनेट येलेन (जन्म:13 अगस्त 1946) अमेरिका की एक सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अक्टूबर 2013 में फेडरल रिजर्व के बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष के तौर पर नामांकित किया है। अभी इस पद पर बेन बर्नान्के कार्यरत हैं, जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 2014 को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में जैनेट इस संस्था के उपाध्यक्षों में से एक हैं।

जैनेट येलेन

उपाध्यक्षा (Vice Chair) फेडरल रिज़र्व सिस्टम
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
4 अक्टूबर 2010
राष्ट्रपतिबराक ओबामा
पूर्वा धिकारीडोनाल्ड काह्न

अध्यक्षा (Chair) आर्थिक सलाहकार समिति
पद बहाल
18 फ़रवरी 1997 – 3 अगस्त 1999
राष्ट्रपतिबिल क्लिंटन
पूर्वा धिकारीजोसेफ स्टिग्लिट्ज़
उत्तरा धिकारीमार्टिन नील बेली

जन्म13 अगस्त 1946 (1946-08-13) (आयु 77)
ब्रुकलिन, न्यूयार्क, अमेरिका
जन्म का नामजैनेट लुईस येलेन
राजनीतिक दलडेमोक्रैटिक
जीवन संगीजॉर्ज एकर्लॉफ
शैक्षिक सम्बद्धता ब्राऊन विश्वविद्यालय
येल विश्वविद्यालय
धर्मयहूदी

इस अवसर पर ओबामा ने उन्हें अमेरिका के 'सबसे महत्वपूर्ण अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं' में से एक बताया। अभी सीनेट द्वारा इस नामांकन का अनुमोदन बाकी है। यदि ऐसा हो जाता है तो वह प्रमुख बैंकर का पद ग्रहण करने वाली देश की पहली महिला होंगी।[1]

इससे पहले वे फेडरल रिजर्व ऑफ सैन फ्रांसिस्को की प्रेसीडेंट व मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रह चुकी हैं। राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के समय में वे व्हाईट हाऊस की आर्थिक सलाहकार समिति की प्रमुख थीं। उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय तथा बर्कले के हास स्कूल ऑफ बिज़नेस में अध्यापन कार्य भी किया है।[2][3]

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता