नावारा

नावारा
Nafarroa / Navarra
मानचित्र जिसमें नावारा Nafarroa / Navarra हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :पाम्प्लोना
क्षेत्रफल :१०,३९१ किमी²
जनसंख्या(२००७):
 • घनत्व :
६,२०,३३७
 ६०/किमी²
उपविभागों के नाम:नगरनिगम
उपविभागों की संख्या:२७२
मुख्य भाषा(एँ):बास्क, स्पेनी


नावारा (स्पेनी: Navarra; बास्क: Nafarroa) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। यह स्पेन व फ़्रान्स के बास्क समुदाय की पारम्परिक मातृभूमि का भाग है। इसके पड़ोस में स्थित बास्क प्रदेश स्वायत्त समुदाय में भी बास्क लोगों की बहुतायत है। नावारा की राजधानी पाम्प्लोना (Pamplona) है, जिसे बास्क भाषा में इरुन्या (Iruña) के नाम से बुलाया जाता है।[1] पाम्प्लोना अपनी वार्षिक 'सांडों की दौड़' के लिये मशहूर है जो २०११ की हिन्दी फ़िल्म 'ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा' में दर्शाई गई थी।[2]

उच्चारण

स्पेनी भाषा में 'ब' और 'व' दोनों को एक मिश्रित-ध्वनि से उच्चारित किया जाता है - ध्यान दें कि न यह 'ब' है और न ही यह 'व' है बल्कि इन दोनों के बीच का एक उच्चारण है। इसलिए कई नाम दो रूपों में मिलते हैं। मसलन इस स्वायत्त प्रदेश के 'नाबारा' और 'नावारा' दोनों ही नाम ठीक हैं।[3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता