फ़ोर्मोसी भाषाएँ

स्वदेशी ताइवानी द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनेशियन भाषाएँ

फ़ोर्मोसी भाषाएँ (Formosan languages) ताइवान के आदिवासियों की मूल भाषाएँ हैं, जो कि ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की सदस्य हैं। ताइवानी आदिवासी जनसंख्या सन् २०१४ में पाँच लाख से कुछ अधिक गिनी गई थी जो उस द्वीप की कुल आबादी का लगभग २.३% है, लेकिन इस समुदाय के केवल कुछ ही लोग इन भाषाओं को अब बोलते हैं - अन्यों ने चीनी भाषा का प्रयोग आरम्भ कर दिया है। २६ ज्ञात फ़ोर्मोसी भाषाओं में से १० विलुप्त हो चुकी हैं, ४ या ५ विलुप्त होने की कागार पर हैं और बाक़ी में से बहुत-सी संकटग्रस्त हैं।[1][2]

फ़ोर्मोसी भाषाएँ
जातियाँ: ताइवानी आदिवासी
भौगोलिक
विस्तार:
ताइवान
भाषा श्रेणीकरण: ऑस्ट्रोनीशियाई
  • फ़ोर्मोसी भाषाएँ
उपश्रेणियाँ:
आइसो ६३९-५: fox

चीनी उपनिवेशीकरण से पहले फ़ोर्मोसी भाषाओं का विस्तार। मलय-पोलेनीशियाई (लाल) सम्भव है कि पूर्वी फ़ोर्मोसी (जामुनी) का भाग रही हो।

भाषावैज्ञानिक दृष्टि से फ़ोर्मोसी भाषाएँ महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई भाषाविद् मानते हैं कि ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं की दस मुख्य शाखाओं में से ९ ताइवान की इन फ़ोर्मोसी भाषाओं में मिलती हैं और केवल एक शाखा (मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ, जिसकी १२०० सदस्य भाषाएँ हैं) ही ताइवान से बाहर मिलती है। इस से यह संकेत मिलता है कि ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ जो अब अफ़्रीका के तट के पास स्थित माडागास्कर देश से लेकर न्यू ज़ीलैण्ड की माओरी भाषा और संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई द्वीपों तक विस्तृत है, उनकी सांझी पूर्वज भाषा का मूल जन्मस्थान ताइवान ही है।[3][4]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता