बुखारेस्ट

बुखारेस्ट (Bucureşti) रूमानिया की राजधानी एवं वहां का सबसे बडा वाणिज्यिक केंद्र है। यह रूमानिया के दक्षिण-पूर्व में दाम्बोवीता नदी के तट पर स्थित है जो पहले दाम्बोवीता सिटाडेल के नाम से मशहूर था। यूरोपीय मानको मे अनुसार बुखारेस्ट बहुत पुराना शहर नहीं है, इसका उल्लेख १४५९ से पूर्व कहीं नहीं मिलता है।[5] पुराने बुखारेस्ट से १८६२ में रूमानिया की राजधानी बनने तक में अबतक इस शहर में बहुत परिवर्तन आ चुके है और आज यह अपने आप को रुमानियाई मीडिया, कला एवं संस्कृति के केन्द्र के रूप में स्थापित कर चुका है। इसकी स्थापत्य कला को साम्यवादी काल एवं आधुनिक यूरोप के सम्मिश्रण के रूप में देखा जा सकता है। दो विश्व युद्धों के बीच के समय में इस शहर की शानदार स्थापत्य कला की वजह से इसे "पूर्व का पेरिस" एवं "लघु पेरिस" (मिकुल पेरिस) जैसे नाम भी दिये गये हैं।[6] यद्यपि इसके बहुत से ऐतिहासिक भवन विश्वयुद्ध, भूकंप इत्यादि में स्वाहा हो चुके हैं लेकिन अब भी कई शानदार ईमारतें अपना सिर ऊंचा किए खडी हैं। हाल के वर्षों में इस शहर ने काफी सांस्कृतिक एवं आर्थिक तरक्की की है।.[7]

बुकारेस्ट
Bucureşti
City
बुकारेस्ट का झंडा
ध्वज
Coat of arms of बुकारेस्ट
Coat of arms
उपनाम: पूर्व का पैरिस/छोटा पैरिस[1]
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/रोमानिया" does not exist।
देशरोमानिया
काउन्टीबुकारेस्ट की नगरपालिका
क्षेत्र[2][3]228 किमी2 (88 वर्गमील)
 • नगरीय285 किमी2 (110 वर्गमील)
ऊँचाई60–90 मी (197–295 फीट)
जनसंख्या (१ जनवरी २००९ का अनुमान[2])[3][4]
 • City1,944,367
 • घनत्व8510 किमी2 (22,000 वर्गमील)
 • महानगर2,000,000
 • महानगर2,151,880
समय मण्डलEET (यूटीसी+2)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)EEST (यूटीसी+3)
डाक कोड0xxxxx
दूरभाष कोड+40 x1
कार प्लेटB
वेबसाइटwww.pmb.ro

१ जनवरी २००९ के आधिकारिक अनुमान के अनुसार, बुकारेस्ट की जनसंख्या १९,४४,३६७ है।[2] शहरी क्षेत्र बुकारेस्ट प्रॉपर की सीमाओं से कहीं आगे है, जिसकी जनसंक्या २० लाख के लगभग है।[3][8] मुख्य शहर के शहरी क्षेत्र को घेरे हुए उपग्रह कस्बों सहित बुकारेस्ट महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या २१.५ लाख है।[4] एक अनाधिकारिक सूत्र के अनुसा ये जनसंख्या ३० लाख से अधिक है।[9] बुकारेस्ट यूरोपियाई संघ में जनसंख्यानुसा छठा सबसे बड़ा शहर है।[10] आर्थिक दृष्टि से बुकारेस्ट देश का सबसे समृद्ध शहर है[11] और पूर्वी यूरोप के प्रधान औद्योगिक तथा यातायात केन्द्रों में से एक है। शहर में बड़े स्तर पर शैक्षिक सुविधाएं, सांस्कृतिक केन्द्र, सम्मेलन और वार्ता केन्द्र, खरीददारी बाजार और मनोरंजन क्षेत्र हैं। मुख्य शहर को रोमान्या नगरपालिका (म्युनिसिपुल बुकारेस्ती Municipiul București) देखती है और इसका दर्जा एक काउन्टी जैसा ही है। इसे फिर ६ उपभागों – सेक्टरों में बांटा हुआ है।

जलवायु

बुकारेस्ट में समशीतोष्ण महाद्वीपीय जलवायु (कोप्पेन जलवायु वर्गीकरण Dfa अनुसार) है। शहर की रोमानियाई समतल में स्थिति के कारण यहां का शीतकाल हवाओं भरा रहता है। हालांकि हवाएं बढ़ते शहरीकरण के कारण कुछ कम होती दिखती हैं, फिर भी काफी हवाएं रहती हैं। शीतकालीन तापमान प्रायः 0 °से. (32 °फ़ै) से नीचे चला जाता है और कभी कभी तो −15 °से. (5 °फ़ै); यदा कदा -२०° सेल्सियस तक भी पहुंचा है। ग्रीष्मकाल में लगभग 23 °से. (73 °फ़ै) (जुलाई और अगस्त का औसत) रहता है, जो कभी कभी 35 °से. (95 °फ़ै) से 40 °से. (104 °फ़ै) मध्य ग्रीष्मकाल में शहर के केन्द्रीय भाग में पहुंचता है। हालांकि ग्रीष्मकाल में औसत वर्षा और आर्द्रता कम होती है, फिर भी यहां कई बार तेज और तूफानी आंधियों के संग वर्षाएं भी हो जाती हैं। ग्रीष्म और पतझड़ के दौरान, दिन का औसत तापमान17 °से. (63 °फ़ै) से 22 °से. (72 °फ़ै) के बीच रहता है।


 बुकारेस्ट के लिए मौसम के औसत 
महीनेजनवरीफ़रवरीमार्चअप्रैलमईजूनजुलाईअगस्तसितम्बरअक्टूबरनवम्बरदिसम्बरवर्ष
औसत उच्च°C (°F)1.5
(35)
4.1
(39)
10.5
(51)
18
(64)
23.3
(74)
26.8
(80)
28.8
(84)
28.5
(83)
24.6
(76)
18
(64)
10
(50)
3.8
(39)
16.5
(62)
औसत निम्न °C (°F)-5.5
(22)
-3.3
(26)
0.3
(33)
5.6
(42)
10.5
(51)
14
(57)
15.6
(60)
15
(59)
11.1
(52)
5.7
(42)
1.6
(35)
-2.6
(27)
5.7
(42)
वर्षा mm (इंच)40
(1.57)
36
(1.42)
38
(1.5)
46
(1.81)
70
(2.76)
77
(3.03)
64
(2.52)
58
(2.28)
42
(1.65)
32
(1.26)
49
(1.93)
43
(1.69)
595
(23.43)
स्रोत: विश्व मौसम संगठन[12] फरवरी २०१०

जुड़वां शहर

बुकारेस्ट के १८ जुड़वां शहर हैं। इनकी सूची इस प्रकार से है।[13]

राष्ट्रशहरतिथि
 ब्राजीलरियो द जेनेरियो२००२[14]
 ब्राज़ीलसाओ पाउलो२०००[15][16]
 बल्गारियासोफिया
 कनाडामॉन्ट्रियल[13]
 चीनबीजिंग२००५[17]
 सायप्रसनिकोसिया२००४
 यूनानएथेंस१९९३
 जॉर्डनअम्मान१९९९
 मॉल्दोवाचिसिनाउ
 रूसमॉस्को
 तुर्कीअंकारा१९९८
 तुर्कीइस्तांबूल
 यूनाइटेड किंगडमलंदन
 संयुक्त राज्यअटलांटा१९९४
 सीरियादमिश्क[13]
 नाइजीरियालागोस
 अल्बानियातिराना२००७[18]
 फिलीपींसमनीला[19]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Bucharest के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन
🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता