लियोनार्ड ओइलर

लियोनार्ड ओइलर (Leonhard Euler; १५ अप्रैल १७०७, बाज़ेल - १८ सितंबर १७८३) एक स्विस गणितज्ञ थे। ये जोहैन बेर्नूली के शिष्य थे।

लियोनार्ड ओइलर
स्विट्जरलैण्ड के दस फ्रैंक के पुराने नोट पर ओइलर

गणित के संकेतों को भी ऑयलर की देन अपूर्व है। इन्होंने संकेतों में अनेक संशोधन करके त्रिकोणमितीय सूत्रों को क्रमबद्ध किया। 1734 ई. में ऑयलर ने x के किसी फलन के लिए f (x), 1728 ई. में लघुगणकों के प्राकृत आधार के लिए e, 1750 ई. में अर्ध-परिमिति के लिए s, 1755 ई. में योग के लिए Σ और काल्पनिक ईकाई के लिए i संकेतों का प्रचलन किया।[1]

1766 ई. में ये अन्धे हो गए, परन्तु मृत्यु पर्यंत (18 सितंबर 1783 ई.) शोधकार्य में संलग्न रहे।[2]

कृतियाँ

इनके मुख्य ग्रंथ निम्नलिखित हैं जो फ्रेंच भाषा में हैं :

1. इंट्रोडक्शन इन एनालिसिन इन्फ़िनिटोरम (Introduction in analysin infinitorum 1748 ई.), जिसने वैश्लेषिक-गणित-संसार में क्रांति मचा दी। इसमें इन्होंने फलन की परिभाषा दी और त्रिकोणमिति को विश्लेषण की एक शाखा एवं त्रिकोणमितीय मानों की निष्पत्ति को अवधारित किया।

2. इंस्टिच्यूशन्स कैलकुली डिफरेन्शियल्स (Institutiones calculi differentialis) (1975 ई.) और इंस्टिच्यूशन्स कैलकुली इंटीग्रल्स (Institutiones calculi integralis 1768-1770 ई.)-इन ग्रंथों में उस समय तक ज्ञात समस्त कलन और बीटा एवं गामा फलनों तथा लेखक के कुछ अन्य अन्वेषणों का वर्णन है।

3. मेथोड्स इन्वेनियेन्डी लिनेआस कुरवास मैक्सीमी मिनिवीव प्रोप्रियेटेट गौदेंतिस (Methodus inveniendi lineas curvas maximi minivive proproetate gaudentes, 1744 ई.)। इसमें इनके परिणमन-कलन के अन्वेषणों का वर्णन है।

4. थेओरिया मोतुम प्लानेटैरम एट कोमेटैरम (Theoria motuum planetarum et cometarum 1744 ई.), 'थेओरिया मोतुस लुनी' (Theoria motus lunae, 1753 ई.) और 'थेओरिया मोतुम लुनी' (Theoria motuum lunae, 1722 ई.)-इनमें खगोलशास्त्र का विवेचन है।

5. सेस लेट्रेस ऊन प्रिन्सेस डी एलेमैंगेन सुर क़्वेलक़ुइज़ सुइट्स द फ़िजीक एट डी फ़िलोसोफिक (Ses lettres a' une princesse d' Allemangne sur quelques suiets de physique et de philosophic 1770 ई.)-इसमें दिए गए मौलिक एवं महत्वपूर्ण अन्वेषणों के कारण ऑयलर को बहुत ख्याति प्राप्त हुई।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता