हाला

हाला या द्राक्षिरा अंगूर के रस को किण्वित (फ़र्मेन्ट) करने से बनने वाला एक मादक पेय है। इसमें अंगूरों का किण्वन बिना किसी शर्करा, अम्ल, प्रकिण्व (एन्ज़ाइम), जल या अन्य किसी पोषक तत्व को डाले होता है। खमीर (यीस्ट) अंगूर रस में उपस्थित शर्करा को किण्वित कर के इथेनॉलकार्बन डाईऑक्साइड में परिवर्तित कर देते हैं। अंगूर और खमीर की अलग-अलग नस्लों से अलग-अलग स्वाद, गंध व रंगों वाली हाला बनती है। हाला पर अंगूरों के उगाए जाने के स्थान, वर्षा, सूरज व अंगूरों को तोड़ने के समय का भी असर पड़ता है।[1]

लाल हाला (रेड वाइन)
१४वीं शताब्दी में यूरोप में हाला बनाने के लिए रोंदकर अंगूर-रस निकालते हुए
लाल, गुलाबी और श्वेत हाला की बोतलें

अंगूरों के अलावा अन्य फलों की भी हाला बनाई जाती है हालांकि उसकी मात्रा व लोकप्रियता अंगूरों की हाला की तुलना में बहुत कम है। शहतूत, अनार, सेब, नाशपाती, आलू बुख़ारा, आलूबालू (चेरी) और अन्य फलों की हाला बनती है। हाला बनाने की प्रथा अति-प्राचीन है और कॉकस क्षेत्र में जॉर्जिया में ८,००० वर्ष पुराने हाला की सुराहियाँ मिली हैं।[2][3]

मधु और हाला

भारत और यूरोप में अंगूर से मादक पेय बनने से पहले मधु (शहद) को किण्वित कर के उस से शराब बनाई जाती थी। इसके कारण उस शराब का नाम भी यही पड़ गया और मधु (शब्द) का अर्थ "शहद" व "शराब" दोनों हो गया। हाला अंगूर से बनती है और यह मध्य-पूर्व से बाक़ी विश्व में बाद में फैली।[4][5]

लाल, श्वेत और गुलाबी हाला

अंगूर जामुनी से लेकर हरे कई रंगों में आते हैं लेकिन लगभग सभी के रस का रंग हरा-श्वेत ही होता है। लाल हाला (red wine, रेड वाइन) बनाने के लिए उसमें लाल अंगूरों की खाल छोड़ दी जाती है जिस से उसे रंग देने वाले ऐन्थोसायनिन (anthocyanin) रसायन भी रिसकर हाला को रंग देते हैं। इस से विपरीत श्वेत हाला (white wine, व्हाइट वाइन) के लिए केवल रस को ही किण्वित करा जाता है। गुलाबी हाला (rosé wine, रोज़े वाइन) में लाल अंगूरों की खाल की कुछ मात्रा डाली जाती है लेकिन इतनी नहीं कि हाला का रंग पूरा लाल होअ जाए।[6]

उत्पादन

सन् २००७ में फ़्रान्स, इटली और स्पेन हाला के सबसे बड़े उत्पादक थे। प्रमुख उत्पादक देशों में बनाई जाने वाली हाला की मात्रा निम्न तालिका में है।

देशानुसार अनुमानित हाला उत्पादन
सन् 2007
[7]
स्थानदेशउत्पादन (टन)
1 फ़्रान्स4,711,600
2 इटली4,251,380
3 स्पेन3,520,870
4 संयुक्त राज्य2,259,870
5 आर्जेन्टीना1,504,600
6 चीन1,450,000
7 जर्मनी1,026,100
8 दक्षिण अफ़्रीका978,269
9 ऑस्ट्रेलिया961,972
10 चिली791,794
कुल विश्व26,416,532

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता