आलूबालू

एक खट्टा-मीठा गुठलीदार फल है
यह लेख एक फल के बारे में है जो गिलास भी कहा जाता है। यदि आप इसी नाम के पीने के उपकरण पर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो कृप्या गिलास का लेखे देखें

आलूबालू, गिलास या चेरी एक खट्टा-मीठा गुठलीदार फल है। इसका रंग लाल, काला या पीला होता है और इसका अकार आधे से सवा इंच के व्यास (डायामीटर) का गोला होता है।

गिलास, जिसे आलूबालू या (अंग्रेज़ी में) चेरी भी कहा जाता है
पतझड़ के मौसम में गिलास के पेड़
बसंत ऋतू में फूलों से लदे हुए गिलास के छोटे पेड़

स्वास्थ्य लाभ

आलूबालू में ऐन्थोसाय्निन नाम के पदार्थ होते हैं जो शरीर के अंगों में जलन और दर्द कम करते हैं। माना जाता है के मधुमेह और हृदय व अन्य ग्रंथियों के रोगों में छुपी हुई जलन का बहुत बड़ा हाथ है। चूहों के साथ प्रयोगों में देखा गया है के आलूबालू के ऐन्थोसाय्निन जलन हटाने में मदद करते हैं।

उत्पादन

भारत में आलूबालू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरपूर्वी राज्यों में पैदा किया जाता है। विश्व भर में सन् २००७ में २० लाख टन आलूबालू पैदा किया गया था, जिसमें से ४०% यूरोप में और १३% संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा किया गया।

सबसे अधिक आलूबालू पैदा करने वाले देश - २००७
(हज़ारों टन में)
 तुर्की398.1
 संयुक्त राज्य अमेरिका260.7
 ईरान225.0
 इटली145.1
 रूस100.0
 सीरिया75.0
 स्पेन72.6
 यूक्रेन68.2
 रोमानिया65.2
 यूनान62.8
World Total2,033.1
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन[1]

अन्य भाषाओं में

आलूबालू को कश्मीरी में भी "गिलास" कहा जाता है। नेपाली एवं कुमाऊँनी में इसे "पैयुँ" कहा जाता है। अंग्रेज़ी में इसे "चेरी" (cherry), पंजाबी और उर्दू में इसे "शाह दाना" (شاہ دانہ‎) कहा जाता है। अरबी में इसे "कर्ज़" (كرز‎) कहा जाता है। चीनी में इसे 樱桃(yingtao)कहा जाता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता