तुर्कमेनिस्तान

मध्य एशिया में स्थित एक देश

तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया के नाम से भी जाना जाता है) मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। १९९१ तक तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणराज्य (तुर्कमेन SSR) के रूप में यह सोवियत संघ का एक घटक गणतंत्र था। इसकी सीमा दक्षिण पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज़्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कज़ाख़िस्तान और पश्चिम में कैस्पियन सागर से मिलती है। 'तुर्कमेनिस्तान' नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है, 'तुर्कों की भूमि'। देश की राजधानी अश्गाबात (अश्क़ाबाद) है। इसका हल्के तौर पर "प्यार का शहर" या "शहर जिसको मोहब्बत ने बनाया" के रूप में अनुवाद होता है। यह अरबी के शब्द 'इश्क़' और फारसी प्रत्यय 'आबाद' से मिलकर बना है।[2]

Türkmenistan
तुर्कमेनिस्तान
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रगान: स्वतंत्र, तटस्थ, तुर्कमेनिस्तान देश राष्ट्रगान
अवस्थिति: तुर्कमेनिस्तान
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
अश्गाबात
37°58′N 58°20′E / 37.967°N 58.333°E / 37.967; 58.333
राजभाषा(एँ) तुर्कमेन
अंतरजातीय संवाद की भाषा रूसी
निवासी तुर्कमेन
सरकार अध्यक्षीय गणराज्य
 -  राष्ट्रपति गुर्बान्गुले बर्दीमुचामेदो
स्वतंत्रता सोवियत संघ से
 -  घोषणा २७ अक्टूबर १९९१ 
 -  मान्यता ८ दिसम्बर १९९१ 
क्षेत्रफल
 -  कुल ४८८,१०० km2 (५२ वां)
 -  जल (%) ४.९
जनसंख्या
 -  दिसंबर २००६ जनगणना ५,११०,०२३ (११२ वां)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) २००८ प्राक्कलन
 -  कुल $३०.०९१ बिलियन (-)
 -  प्रति व्यक्ति $५,७१० (-)
मानव विकास सूचकांक (२०१३)वृद्धि ०.६९८[1]
मध्यम · १०३वाँ
मुद्रा तुर्कमेन नया मानात (TMT)
समय मण्डल TMT (यू॰टी॰सी॰+५)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) - (यू॰टी॰सी॰+५)
दूरभाष कूट ९९३
इंटरनेट टीएलडी .tm

तुर्कमेनिस्तान का धरातल बहुत ही विषम है। यहाँ पर पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान सभी मिलते हैं परन्तु समुद्र से दूर होने के कारण यहाँ की जलवायु पर महाद्वीपीय प्रभाव है। पशु-पालन यहाँ का प्रधान व्यवसाय है। तुर्कमेनिस्तान में वर्षा की कमी के कारण प्राकृतिक वनस्पति की कमी है। तुर्कमेनिस्तान के ७०% क्षेत्रफल पर काराकुम रेगिस्तान फैला हुआ है। मरुस्थलीय भूमि की अधिकता होने के कारण यहाँ के अधिकांश भागों में शुष्क मरुस्थलीय कँटीली झाड़ियाँ मिलती हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ


🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता