बर्नारडो बर्टोलूची

बर्नारडो बर्टोलूची (इतालवी: [berˈnardo bertoˈluttʃi]; 16 मार्च 1941 - 26 नवम्बर 2018) एक इतालवी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। उनकी प्रमुख फिल्में हैं - द कंफर्मिस्ट, लास्ट टैंगो इन पेरिस, द लास्ट इंपरर, द सेल्टरिंग स्काई, स्टीलिंग ब्यूटी, द ड्रीमर्स और लिटिल बुद्धा। सन् 2011 में फिल्म निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए कान्स फिल्म समारोह में उन्हें पाम दी ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चर्चित पटकथा लेखिका क्लारा पेप्लो उनकी पत्नी हैं।[1][2]

बर्नारडो बर्टोलूची

साल 2011 में बर्टोलूची
जन्म 16 मार्च 1941
पारमा, एमिलिया-रोमाग्ना, इटली
मौत नवम्बर 26, 2018(2018-11-26) (उम्र 78)
पेशा
  • फिल्म निर्देशक
  • पटकथा लेखक
कार्यकाल 1962–2018
माता-पिता
  • अत्तीलियो बर्टोलूची (1911–2000)
  • निनेता गिवाोवानर्दी (1912–2005)

जीवन परिचय

बर्नारडो बर्टोलूची का जन्म इटली के एमिलिया रोमाग्ना प्रांत के पारमा शहर में हुआ था। उनके पिता एक कवि, इतिहासकार और फिल्म समीक्षक थे। एक सुसंस्कृत परिवार में लालन-पालन का असर ये हुआ कि बर्टोलूची ने मात्र 15 वर्ष की आयु में लेखन कार्य शुरू कर दिया। बर्टोलूची के पिता ने मशहूर इतालवी फिल्मकार पियरे पाओलो पसोलिनी के पहले उपन्यास के प्रकाशन में मदद की थी जिसके बदले में पसोलिनी ने बर्टोलूची को अपनी फिल्म अकातोन में अपना वरिष्ठ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने का मौका दिया।

फिल्म निर्माण

बर्टोलूची अपने पिता की तरह एक कवि और लेखक बनना चाहते थे। उन्होने रोम विश्वविद्यालय के आधुनिक साहित्य विभाग में दाखिला ले लिया लेकिन इसी बीच बर्टोलूची को पसोलिनी की फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक कार्य करने का मौका मिल गया जिसके बाद बर्टोलूची ने स्नातक की शिक्षा अधूरी छोड़ दी। बर्टोलूची ने 1962 में मात्र 22 साल की आयु में अपनी पहली फीचर फिल्म का निर्देशन किया। सन् 1972 में बर्टोलूची की फिल्म द लास्ट टैंगो इन पेरिस से एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस फिल्म में मर्लेन ब्रांडो और मारिया शिन्डर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म के एक रेप सीन को लेकर बर्टोलूची पर तमाम आरोप लगे, मुकदमे हुए और सजा भी हुई।

1976 में बर्टोलूची ने 1900 नाम से एक फिल्म का निर्माण किया और भव्य शैली में फिल्म निर्माण की एक नई शैली को जन्म दिया। लेकिन बर्टोलूची को असली प्रसिद्धी मिली फिल्म लास्ट इंपरर से। इस फिल्म में चीन के आखिरी बादशाह असिन ग्योरो पुई का जीवन वृत्तांत फिल्माया गया है। बर्टोलूची को इस फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला।

सम्मान

  • 1971: सरर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए नेशनल सोसायटी ऑफ फिल्म क्रिटीक अवॉर्ड
  • 1973: नास्त्रो दे अर्जेंटो के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार
  • 1987: सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए ऑस्कर पुरस्कार
  • 1987: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए ऑस्कर सम्मान
  • 1987: गोल्डन ग्लोेब सम्मान
  • 1987: डेविड डी दोन्तेलो सम्मान
  • 2007: वेनिस फिल्म समारोह में गोल्डन लॉयन पुरस्कार
  • 2011: कान्स फिल्म समारोह में पाम दी ओर सम्मान

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता