बॉम्बे जयश्री

गायक, संगीत संगीतकार और शिक्षक

बॉम्बे जयश्री रामनाथ एक भारतीय गायिका और संगीतकार हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं के फिल्मी गीतों में अपनी आवाज़ दी हैं। संगीतकारों के परिवार में जन्मी जयश्री अपने परिवार में संगीत अभ्यासकर्ताओं की चौथी पीढ़ी हैं। उन्होंने संगीत की शिक्षा लालगुडी जयरामन और टी.आर बालमणि से प्राप्त की है। 2021 में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दिसंबर 2023 में उन्हें मद्रास संगीत अकादमी द्वारा कर्नाटक संगीत क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार संगीत कलानिधि से भी सम्मानित किया गया है। जयश्री आज सबसे अधिक सुने जाने वाले कर्नाटक संगीतकारों में से एक मानी जाती हैं।[1][2][3][4][5][6]

बॉम्बे जयश्री
मलेशिया में बॉम्बे जयश्री एक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए।
मलेशिया में बॉम्बे जयश्री एक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए।
पृष्ठभूमि
जन्म1964/1965 (59–60 आयु)
कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, भारत
पेशागायिका, संगीतकार, शिक्षिका, नर्तकी
वाद्ययंत्रवीणा
सक्रियता वर्ष1982–वर्तमान

आरंभिक जीवन और शिक्षा

बॉम्बे जयश्री का जन्म कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) में एक तमिल भाषी परिवार में हुआ था। उन्होंने कर्नाटक संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपनी माता श्रीमती सीतालक्ष्मी सुब्रमण्यम् और पिता श्री एन॰एन॰ सुब्रमण्यम् से प्राप्त की। इसके बाद आगे की संगीत शिक्षा उन्होंने प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतकार वायलिनवादक लालगुडी जयरामन और टी.आर.बालमणि से प्राप्त की। उन्होंने के॰ महावीर जयपुरवाले और अजय पोहनकर से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने जी॰एन॰ धंदापाणी अय्यर से वीणा वादन भी सीखा।[7][8][9]

जयश्री ने चेंबूर के सेंट एंथोनी हाई स्कूल से अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से उन्होंने वाणिज्य और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने भारतीय संगीत में अपना डिप्लोमा गांधर्व महाविद्यालय दिल्ली से किया। मुंबई के श्री राजराजेश्वरी भरत नाट्य कलामंदिर के गुरु के॰ कल्याणसुंदरम् पिल्लई से जयश्री ने भरतनाट्यम् की शिक्षा प्राप्त की। साथ ही वह मुंबई के एमेच्योर ड्रामेटिक क्लब थिएटर से भी जुड़ी थीं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले