मिन्‍स्‍क

मिन्स्क (रूसी: Минск, बेलारूसी: Мінск, अंग्रेज़ी: Minsk) पूर्वी यूरोप के बेलारूस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह स्विस्लाच और नियामिहा नदियों के किनारे बसा हुआ है। २००९ की जनगणना में इसकी आबादी १८,३६,८०८ थी। मिन्स्क बेलारूस के मिन्स्क वोब्लास्त (प्रांत) और मिन्स्क रायोन (ज़िले) का प्रशासनिक केंद्र भी है।[1]

मिन्स्क के स्वतंत्रता चौक (Плошча Незалежнасці, प्लात्स नेज़ालेझ़नास्त्सी) का एक नज़ारा

मौसम

मिन्स्क में गर्मियाँ ख़ुशगवार होती हैं और जुलाई का औसत तापमान १७.८ °सेंटीग्रेड तक जाता है। सर्दियों में काफ़ी ठण्ड पड़ती है और कोहरा और बर्फ़ आम हैं। जनवरी का औसत तापमान −६.१ °सेंटीग्रेड तक जाता है और १७ जनवरी १९४० में यह −४० °सेंटीग्रेड तक गिर गया था। एक-तिहाई बारिश और बर्फ़ सर्दियों में और बाक़ी दो-तिहाई गर्मिंयों के मौसम में गिरती है।

मिन्‍स्‍क के जलवायु आँकड़ें
माहजनवरीफरवरीमार्चअप्रैलमईजूनजुलाईअगस्तसितम्बरअक्टूबरनवम्बरदिसम्बरवर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F)10.3
(50.5)
13.6
(56.5)
18.9
(66)
27.0
(80.6)
30.9
(87.6)
31.7
(89.1)
34.0
(93.2)
35.8
(96.4)
31.0
(87.8)
24.6
(76.3)
15.8
(60.4)
11.1
(52)
35.8
(96.4)
औसत उच्च तापमान °C (°F)−2.3
(27.9)
−1.3
(29.7)
3.8
(38.8)
12.2
(54)
18.7
(65.7)
21.6
(70.9)
23.6
(74.5)
22.9
(73.2)
16.9
(62.4)
10.1
(50.2)
3.1
(37.6)
−1.0
(30.2)
10.7
(51.3)
दैनिक माध्य तापमान °C (°F)−4.8
(23.4)
−4.2
(24.4)
0.1
(32.2)
7.4
(45.3)
13.4
(56.1)
16.7
(62.1)
18.8
(65.8)
17.8
(64)
12.5
(54.5)
6.8
(44.2)
0.9
(33.6)
−3.1
(26.4)
6.9
(44.4)
औसत निम्न तापमान °C (°F)−7.3
(18.9)
−7.1
(19.2)
−3.6
(25.5)
2.6
(36.7)
8.0
(46.4)
11.7
(53.1)
13.9
(57)
12.8
(55)
8.1
(46.6)
3.5
(38.3)
−1.4
(29.5)
−5.3
(22.5)
3.0
(37.4)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F)−29.7
(−21.5)
−28.6
(−19.5)
−26.3
(−15.3)
−9.4
(15.1)
−4.2
(24.4)
1.2
(34.2)
6.3
(43.3)
3.3
(37.9)
−1.9
(28.6)
−9.2
(15.4)
−19.6
(−3.3)
−28.0
(−18.4)
−29.7
(−21.5)
औसत वर्षा मिमी (inches)45.2
(1.78)
37.7
(1.484)
44.7
(1.76)
42.0
(1.654)
61.9
(2.437)
82.9
(3.264)
86.6
(3.409)
69.6
(2.74)
58.4
(2.299)
53.7
(2.114)
46.9
(1.846)
48.0
(1.89)
677.6
(26.677)
स्रोत: मिन्‍स्‍कमुंबई में मौसम और जलवायु

इतिहास

मिन्स्क का ज़िक्र सन् १०६७ से ऐतिहासिक पुस्तकों में मिलता है और उन दिनों यह पोलोत्स्क (По́лацк, Polotsk) नामक राज्य का एक प्रांतीय शहर था।[1] १२४२ में यह महान लिथुयेनियाई ड्यूकियत (Grand Duchy of Lithuania) का हिस्सा बना। १५६९ के बाद यह पोलिश-लिथुयेनियाई परिसंघ (Polish–Lithuanian Commonwealth) के मिन्स्क राज्य की राजधानी बना और फिर १७९३ में इसपर रूसी साम्राज्य का क़ब्ज़ा हो गया।[2] १९१९ से १९९१ तक सोवियत संघ के ज़माने में यह बेलारूसी सोवियत समाजवादी गणतंत्र (Belorussian Soviet Socialist Republic) की राजधानी रहा। १९९१ में सोवियत संघ के टूट जाने पर बेलारूस एक आज़ाद राष्ट्र बना और मिन्स्क उसकी राजधानी बन गया।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता