सुलैमान

इजराइल का राजा व डेविड का पुत्र

सुलैमान (९६१-९२२ ई. पू.) इब्राहीमी धर्मों के अनुसार यहूदियों के राजा दाउद और बेथसाबे का पुत्र। उन्हें एक नबी तथा इस्लाम में एक पैगम्बर भी माना जाता है। बाइबल और कुरान के कथा के अनुसार अपनी माता, थाजक सादोक तथा नबी नायन के सम्मिलित प्रयास से सुलैमान अपने अग्रज अदोन्या का अधिकार अस्वीकार कराने में समर्थ हुए और वह स्वयं राजा बन गए। हिब्रू बाइबल ने उन्हें यरूशलेम में पहले मंदिर के निर्माता के रूप में पहचाना,[3] अपने शासनकाल के चौथे वर्ष में, उनके और उनके पिता के पास अकूत संपत्ति का उपयोग करके। उसने मंदिर को इस्राएल के परमेश्वर, यहोवा को समर्पित किया।

सुलैमान
The Judgment of Solomon, 1617 by Peter Paul Rubens (1577–1640)
King of Israel
शासनावधिc. 970–931 BCE
पूर्ववर्तीदाउद
उत्तरवर्तीRehoboam
जन्मc. 990 BCE
यरुशलम, United Kingdom of Israel
निधनc. 931 BCE (aged c. 58 – 59)
Jerusalem, United Kingdom of Israel
समाधि
Jerusalem
जीवनसंगीNaamah, Pharaoh's daughter
700 wives of royal birth and 300 concubines[1][2]
संतान
घरानाHouse of David
पितादाउद
माताBathsheba

परिचय

बाइबिल में दिए गए कहानी के अनुसार सुलैमान ने यरुशलम का विश्वविख्यात मंदिर तथा बहुत से महल और दुर्ग बनवाए। अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को सदृढ़ बना लेने के उद्देश्य से उन्होंने फराऊन की पुत्री के अतिरिक्त और बहुत सी विदेशी राजकुमारियों के साथ विवाह किया। उन्होंने यरुशलेम के मंदिर को देश के धार्मिक जीवन का केंद्र बनाया और अनेक अन्य बातों में भी केंद्रीकरण को बढ़ावा दिया।

अपने निर्माण कार्यों के कारण उन्होंने प्रजा पर करों का अनुचित भार डाल दिया था जिससे उनकी मृत्यु के बाद विद्रोह हुआ और उनके राज्य के दो टुकड़े हो गए-

  • (१) उत्तर में इसराएल अथवा समारिया जो जेरोबोआम के शासन में आ गया और जिसमें दस वंश सम्मिलित हुए,
  • (२) दक्षिण में यहूदा अथवा यरुसलेम, जिसमें दो वंश सम्मिलित थे और जो रोवोआप के शासन में आ गया।

परवर्ती पीड़ितों ने सुलैमान को आदर्श के रूप में देखकर उनको यहूदियों का सबसे प्रतापी राजा मान लिया है किंतु वास्तविकता यह है कि अत्यधिक केंद्रीकरण तथा करभार के कारण उनका राज्यकाल विफलता में समाप्त हुआ। उनके द्वारा निर्मित भवन उनकी ख्याति के एक मात्र आधार थे। वह अपनी बुद्धिमानी के लिए प्रसिद्ध हुए और इस कारण नीति, उपदेशक, श्रेष्ठ गीत, जैसे बाइबिल के अनेक परवर्ती प्रामाणिक ग्रंथों का श्रेय उनको दिया जाता था। कुछ अन्य प्रामाणिक ग्रंथ भी उनके नाम भी प्रचलित हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ



इस्लाम के पैगम्बर कुरान अनुसार
आदमइदरीसनुहहुदसालेहइब्राहीमलूतइस्माइलइसहाकयाकूबयूसुफ़अय्यूब
آدمإدريسنوحهودصالحإبراهيملوطإسماعيلإسحاقيعقوبيوسفأيوب
आदम (बाइबल)इनोचनोअहएबरशेलहअब्राहमलॉटइश्माएलआइजै़कजैकबजोसफजॉब

शोएबमूसाहारुनजुल-किफ्लदाऊदसुलेमानइलियासअल-यासायूनुसज़कारियायहयाईसामुहम्मद
شُعيبموسىهارونذو الكفلداودسليمانإلياسإليسعيونسزكريايحيىعيسىمُحمد
जेथ्रोमोजे़ज़आरोनएजी़कलडैविडसोलोमनएलीजाहएलीशाहजोनाहजे़करियाजॉनईशु मसीहपैराच्लीट
  वा  
🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता