सोआ

सोआ या सोया (एनेथम ग्रेवोलेंस) एक लघु बारहमासी जड़ीबूटी है। यह जीनस एनेथम की एकमात्र प्रजाति है, हालाँकि कुछ वनस्पति विज्ञानियों द्वारा इसे एक संबंधित जीनस प्यूसीडेनम ग्रेवोलेंस (एल) सी॰ बी॰ क्लार्क में वर्गीकृत किया जाता है। पाश्चात्य देशों में इसका इस्तेमाल अधिक है। भारत में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है परन्तु सीमित मात्रा में, जैसे उत्तर प्रदेश में मेथी के पत्तों की सब्ज़ी के साथ सोया भी डालने का प्रचलन है। पैदावार के इलाके के अनुसार यह पौधा सदाबहार या मौसमी हो सकता है।

सोया
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:पादप
अश्रेणीत:ऍन्जिओस्पर्म
अश्रेणीत:[[:en:Eudicotsयूडिकॉट]]
अश्रेणीत:ऍसटॅरिड
गण:एपिएल
कुल:एपिएसी
वंश:ऍनथम
लिनेअस
जाति:ए. ग्रॅविओलॅन्स
द्विपद नाम
ऍनथम ग्रॅविओलॅन्स
लिनेअस
सोवा के पौधे

यह 40-60 सेमी (16-24 इंच) की ऊँचाई तक बढ़ता है। इसका तना पतला और पत्तियाँ प्रत्यावर्ती, विभाजित और कोमल होती हैं जिनकी लम्बाई 10-20 सेमी (3.9-7.9 इंच) तक होती है। फूल पीले से सफेद होते हैं।

सोआ के बीज एक मसाले के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं और उसकी ताजा या सूखी पत्तियों का खाने में और जड़ी बूटी के रूप में उपयोग किया जाता है।

सन्दर्भ


🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता