ओक्लाहोमा

ओक्लाहोमा (अंग्रेज़ी: Oklahoma) संयुक्त राज्य के दक्षिण मध्य क्षेत्र में एक राज्य है। इसे 1907 में 46वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। इसकी सीमा पूर्व में अर्कांसस और मिसौरी से, उत्तर में केन्सास से, कॉलोराडो से उत्तर-पश्चिम में, न्यू मेक्सिको से दूर पश्चिम में और टेक्सास से दक्षिण में लगती है। ओक्लाहोमा सिटी राज्य की राजधानी है।

अमेरिका के मानचित्र में

राज्य का ज्यादातर हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। 1889 तक यह इलाका मूल अमेरिकी लोगों के लिये आरक्षित था। उसके बाद केंद्रीय सरकार ने यहाँ बसने के लिये लोगों को अनुमति दी। राज्य का ज्यादातर हिस्सा ग्रेट प्लेन और प्रेरी में आता है। अलास्का और कैलिफ़ोर्निया के बाद ओक्लाहोमा में सर्वाधिक मूल अमरीकी बसते हैं। हालांकि अंग्रेज़ी को सरकारी भाषा का दर्जा प्राप्त है पर कुछ मूल अमरीकी भाषाओं को कुछ काउंटी में अधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।

2016 के अनुमान मुताबिक राज्य की जनसंख्या 39,23,561 है। इस हिसाब से इसका सारे अमेरिकी राज्यों में 28वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 20वां स्थान है।


सन्दर्भ


बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता