जूनो (अंतरिक्ष यान)

जूनो (अंग्रेज़ी: Juno) अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान परिषद्, नासा, द्वारा हमारे सौर मंडल के पाँचवे ग्रह, बृहस्पति, पर अध्ययन करने के लिए पृथ्वी से ५ अगस्त २०११ को छोड़ा गया एक अंतरिक्ष शोध यान है। लगभग ५ वर्ष लंबी यात्रा के बाद ५ जुलाई २०१६ को यह बृहस्पति तक पहुँचने में सफल रहा।[1] इस अभियान पर लगभग १.१ अरब डॉलर की लागत का अनुमान है।[1]

बृहस्पति के आगे जूनो शोध यान का काल्पनिक चित्र

यान यात्रा और शोध योजना

इसे पृथ्वी से बृहस्पति पहुँचने में लगभग ५ साल लगे और ५ जुलाई २०१६ में बृहस्पति के इर्द-गिर्द ऐसी परिक्रमा कक्षा में स्थान ले लिया जो इसे उस ग्रह के ध्रुवों के ऊपर से ले जाया करेगी। वैज्ञानिक इसे बृहस्पति के ३७ चक्कर लगवाएँगे, जिन्हें पूरा करने में इसे फ़रवरी २०१८ तक का समय लग जाएगा। इस समय में यह यान उस ग्रह की बनावट, चुम्बकीय क्षेत्र और (कुछ हद तक) मौसम के बारे में जानकारी बटोरकर पृथ्वी की ओर प्रसारित करता रहेगा। बृहस्पति एक गैस दानव ग्रह है और जूनो यान यह पता लगाने की कोशिश करेगा की उस हज़ारों मील मोटी गैस की परत के नीचे कोई पत्थरीला केंद्र है भी कि नहीं। वातावरण में आक्सीजन और हाइड्रोजन की मात्राओं का अध्ययन करके पानी की मात्रा का भी अंदाज़ा लगाने का प्रयास किया जाएगा। फरवरी २०१८ में, ग्रह की ३७ परिक्रमाएँ पूरी होने पर इस यान को धीमा कर के बृहस्पति के वायुमंडल में घुसाकर ध्वस्त कर दिया जाएगा।[2]

सौर उर्जा का प्रयोग

बृहस्पति सूरज से दूर है और वहाँ सूरज की रोशनी बहुत मंद दिखती है, जिस से वहाँ पर पहुँचे हुए यानों में सौर उर्जा का प्रयोग संभव नहीं रहा है। उसकी बजाये सारे यानों ने परमाणु ऊर्जा इस्तेमाल की जाती रही है। लेकिन सौर प्रौद्योगिकी में तरक्की होने से अब ऐसे उपकरण बन गएँ हैं जो इस धीमी रोशनी में भी बिजली बना सकते हैं। जूनो बृहस्पति जाने वाला पहला यान होगा जो सौर ऊर्जा का प्रयोग करेगा। इस पर बड़े-बड़े सौर पैनल लगे हुए हैं जिनका कुल क्षेत्रफल ६५० वर्ग फ़ुट से भी अधिक है और जो हर समय लगभग ४५० वाट बिजली पैदा करेंगे।

नामकरण

इस यान का नामकरण यूनानी किंवदंतियों की एक देवी जूनो के नाम पर किया गया है जो कि बृहस्पति की पत्नी थी।[2] बृहस्पति का मुख धुंध व बादलों से आच्छादित था। अतः कोई उसे देख नहीं पाता था। जूनो ने पहली बार धुंध को हटाकर बृहस्पति का चेहरा देखा था। गौरतलब है कि इस उपग्रह से भी यही अपेक्षित है कि बृहस्पति ग्रह के गैसीय वातावरण को भेदकर उसकी भौगोलिक संरचना का पता लगाया जा सके।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता