लज़ान्या

लज़ाञा (बहुवचन लज़ाञे) एक इतालवी पास्ता कैसरोल पकवान है जिसमें एक के बाद एक पास्ता, चीज़, सौस और प्रायः अन्य सामग्रीयों की परतें होती हैं। इतालावी व्यंजनों की विशिष्टता के अनुसार, इसके कई क्षेत्रीय रूप मौजूद हैं। कुछ क्षेत्रों में, विशेष रूप से इटली के दक्षिणी क्षेत्रों में इस्तेमाल किए जाने वाले सॉस के या तो साधारण टमाटर सॉस होने की संभावना होती है या रागु होने की, जबकि अन्य क्षेत्रों में, विशेष रूप से उत्तरी इटली में, बेच्मेल सौस का उपयोग किया जाता है।

एक थाली पर रखा लज़ाञा जिसमें पास्ता की लहरदार परत दिखाई दे रही है।

यह शब्द पकवान और पास्ता की परत, दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लज़ाञा एकवचन शब्द है, जबकि लज़ाञे इसका बहुवचन है।[1] ब्रिटेन में इस पकवान के लिए इसके बहुवचन नाम (लज़ाञे) का ही प्रयोग किया जाता है।

लज़ाञा शब्द, जो मूल रूप से एक खाना पकाने के बर्तन को कहते हैं,[2] अब केवल व्यंजन को ही वर्णित करता है।

उत्पत्ति

हालांकि आम तौर पर यह माना जाता है कि इस पकवान की उत्पत्ति इटली में हुई, एक सिद्धांत यह है कि "लाज़ाञा" शब्द यूनानी λάσανα (लासाना) या λάσανον (लासानोन) से आया जिसका अर्थ है "घडोंची या पॉट का स्टैंड", "पेशाबदान".[3][4][5] रोम वासियों ने इस शब्द को "लसानाम" के रूप में ग्रहण किया, लैटिन भाषा में जिसका अर्थ होता है "खाना पकाने का बर्तन". इटली के लोग इस शब्द का इस्तेमाल उस बर्तन के लिए करते थे जिसमें लज़ान्या बनता था। बाद में पकवान, परोसे जाने वाली थाली के नाम से जाना जाने लगा।

एक अन्य सिद्धांत के अनुसार यह जताया गया है कि हो सकता है कि लज़ान्या शब्द की उत्पत्ति यूनानी शब्द λάγανον (लागानों) से हुई है, जिसका अर्थ है लच्छों में कटे पास्ता आटे की चपटी परत.[6][7][8][9][10] यह एक दिलचस्प जानकारी है कि ग्रीक में λαγάνα (लगाना) शब्द का प्रयोग अभी भी किया जाता है जिसका अर्थ है एक प्रकार की पतली चपटी अखमीरी ब्रेड.

लाज़ाञा बनाने की विधि को इंग्लैंड में प्रकाशित सबसे पहली पाक पुस्तिका में विशेष रूप से प्रकाशित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप बने एक शहरी कथा के अनुसार यह पकवान ब्रिटिश आइल्स में तैयार किया गया था।[11] रोमन द्वारा "लसानाम" के पहले से ही इस्तेमाल किए जाने के मद्देनज़र, यह दावा संदेहास्पद लगता है।[11]

इन्हें भी देखें

  • बेक्ड जीटी
  • मौसाका - परत वाली यूनानी कैसरोल, जिसमें बैंगन, मांस और एक सफेद सॉस होता है
  • टिमबालो - एक इतालवी कैसरोल
  • पासतितसीओ - एक बेक किया हुआ ग्रीक, परत वाली पास्ता पकवान

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता