विशाल झीलें

विशाल झीलें उत्तर अमेरिका में कनाडा-संराअमेरिका की सीमा पर स्थित पाँच झीलों का समूह है। सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरॉन, ईरीओण्टारियो झीलों का यह समूह, विश्व का, क्षेत्रफल एवं घनफल में, ताजे पानी का सबसे विशाल समूह है। इनका कुल क्षेत्रफल २,०८,६१० वर्ग कि॰मी॰ एवं घनफल २२,५६० घन कि॰मी॰ है। विश्व का २२ प्रतिशत ताज़ा पानी इन झीलों में पाया जाता है।

विशाल झीलों का राजनैतिक चित्र
विशाल झीलों का अन्तरिक्ष से चित्र

आँकड़े

विशाल झीलों में विश्व का कुल २२% ताज़ा पानी है: २२,८१० किमी या २.३×१०१६ लीटर। इतना आयतन संराअमेरिका के ४८ संसक्त राज्यों को समान रूप से ९.५ फीट पानी में डुबाने के लिए पर्याप्त है। तथापि, इस आयतन का केवल २% ही प्रतिवर्ष प्रतिस्थापित होता है, जिसके कारण हाल के वर्षों में मानव उपयोग के चलते जल-स्तर में गिरावट आई है। यद्यपि इन झीलों में विश्व के ताज़े जल का बहुत बड़ा प्रतिशत है, लेकिन फिर भी ये झीलें उत्तर अमेरिका के पीने योग्य जल का एक बहुत छोटा भाग ही उपलब्ध कराती हैं (मोटे तौर पर ४.२%)।

झीलें


🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता