केकड़ा

एक प्रकार का जीव

केकड़ा (Blue) आर्थ्रोपोडा संघ का एक जन्तु है। इसका शरीर गोलाकार तथा चपटा होता है। सिरोवक्ष (सिफेलोथोरेक्स) तथा उदर में बँटा रहता है। इसका उदर बहुत छोटा होता है। इसके सिरोवक्ष के अधर वाले भाग में पाँच जोड़े चलन पाद मिलते हैं। सिर पर एक जोड़ा सवृन्त संयुक्त नेत्र मिलता है। इसमें श्वसन गिल्स द्वारा होता है। इन्हें पकाकर खाया भी जाता है।

केकड़ा

केकड़े दुनिया के हर समुद्र द्वीपों पर पाए जाते हैं। इनमें से अधिकतर मीठे पानी के हैं और जमीन पर भी रहते हैं। खारे और मीठे पानी के केकड़ों प्रजातियां करीब 850 हैं और भी इनमेसे के मिलाकर ४ हजार से ज्यादा है। कहा जाता है कि केकड़ों का अस्तित्व जुरासिक काल से है। इसके कई प्रमाण वैज्ञानिको/जीववैज्ञानिकों ने खोजे हैं। केकड़े अक्सर पानी मे निचली सतह पर ही रहते है। ये तिरछे चलते है।

विवरण

केकड़े आम तौर पर एक मोटे बहिःकंकाल से ढके होते हैं, जो मुख्य रूप से अत्यधिक खनिजयुक्त काइटिन से बना होता है।[1][2]

लक्षण

  • यह जलीय जंतु होता है जो जल प्रणाली की तलछटी में रहता है।
  • इसका शरीर सिफैलोथोरेक्स (Cephalothorex) और उदर में विभाजित रहता है तथा उदर बहुत छोटा होता है।
  • सिफैलोथोरेक्स की चौड़ाई लंबाई से ज्यादा होती है।
  • इसके सिर पर एक जोड़ा ऐंटेन्यूल्स (Antennules), एक जोड़ा श्रृंगिका (Antenna) और एक जोड़ी संवृंत संयुक्त नेत्र (Compound eye) होते हैं।
  • इसके वक्षीय उपांगों (Appendages) में प्रथम जोड़ा मैक्जिलीपीड्स कीलेट (Chelates) और 4 जोड़े प्रचलन पाद (Walking-legs) होते हैं।
  • इसके उदर में प्लियोपोड्स (Pleopods) अल्प विकसित यूरोपपोड्स (Uropods) नहीं पाए जाते हैं।
  • इसमें श्वसन क्लोम द्वारा होता है।
  • यह एक लिंगी होता है। जीवन वृत्त में जूइया (Zoea) नामक लार्वा अवस्था होती है जिसके कायंतरण से वयस्क का विकास होता है।

छबिदीर्घा

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता