मायोत

मायोत (फ़्रान्सीसी: Mayotte; मालागासी: Mahori, माहोरी) हिन्द महासागर के दक्षिणी भाग में अफ़्रीका की मुख्यभूमि के पास स्थित एक छोटा-सा द्वीपों का गुट है। प्रशासनिक दृष्टि से यह फ़्रान्स का हिस्सा है और उस देश की प्रशासन-प्रणाली में "समुद्र-पार विभाग" का दर्जा रखता है।[2]

Department of Mayotte
ध्वज Coat of arms
अवस्थिति: Mayotte
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
Mamoudzou (prefecture)
राजभाषा(एँ) French
Vernacular languages Shimaore (Swahili), Malagasy
मानवजातीय वर्ग 92% Comorian (Bantu, Arab, and Malagasy), 3% Swahili, 2% French, 1% Makua, 2% other[1]
निवासी Mahoran
सरकार Overseas department
 -  President of the General Council Daniel Zaïdani
 -  Prefect Thomas Degos
Overseas department of France and overseas region
 -  since 31 मार्च 2011 
क्षेत्रफल
 -  कुल 374 km2 (~185th)
 -  जल (%) 0.4
जनसंख्या
 -  2009 जनगणना 194,000
 -  2007 जनगणना 186,452 (179th)
 -  घनत्व 498.5/km2 (~21st)
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) 2005 प्राक्कलन
 -  कुल US$1.13 billion (€0.91 billion)
 -  प्रति व्यक्ति US$6,500 (€5,200)
मुद्रा यूरो (EUR)
समय मण्डल (यू॰टी॰सी॰+3)
दूरभाष कूट 262 (was +269 before 2007)
इंटरनेट टीएलडी .yt

भूगोल

मायोत का ग्रौं तेयर (Grande-Terre) नामक एक मुख्य द्वीप है, जिसे माओरे (Maore) भी कहते हैं। इसके साथ पेतित तेयर (Petite-Terre) नाम का एक छोटा द्वीप भी है, जिसे पामानज़ी (Pamanzi) नाम से भी बुलाया जाता है। साथ ही कुछ अन्य छोटे टापू भी हैं। मायोत कोमोरो द्वीपसमूह का भाग है और यह पूरा द्वीपसमूह मोज़ाम्बीक के उत्तरी भाग और माडागास्कर द्वीप के बीच में स्थित है।

भाषाएँ और लोग

मायोत के लोग मातृभाषा के रूप में शिमाओरे (Shimaore) और किबूशी (Kibushi) भाषाएँ बोलते हैं। शिमाओरे पड़ोस के कोमोरोस में बोली जाने वाली शिकोमोरी भाषा की एक उपभाषा है, जबकि किबूशी पास के माडागास्कर में बोली जाने वाली मालागासी भाषा की एक पश्चिमी उपभाषा है। इनके अलावा कियांतालाओत्सी (Kiantalaotsi) भी बोली जाती है, जो एक अन्य पश्चिमी मालागासी उपभाषा है। औपचारिक रूप से मायोत की राजभाषा फ्रान्सीसी है जिसे द्वीपों के लगभग सभी लोग लिख-पढ़ सकते हैं।

मायोत के ९७% लोग इस्लाम के और ३% लोग इसाई धर्म के अनुयायी हैं।

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता