विभाजन (गणित)

गुणा करने की प्रक्रिया के विरुद्ध प्रक्रिया को विभाजन (division) या भाग करना कहा जाता है। जब किसी संख्या अंक में किसी संख्या अथवा अंक को एक से अधिक बार घटाया जाता है तो उसे भाग कहते हैं। संख्या अथवा अंक को जितनी बार घटाया जाता है, उतनी ही बार भाग देना होता है। भाग को ÷ या / चिह्न से प्रदर्शित किया जाता है। उदाहरणः

20 ÷ 4 = 5 का चित्रात्मक निरूपण
४ / २ = २

परिचय

भाजन गणित में वह क्रिया है जिससे दो संख्याओं का गुणनफल और इन संख्याओं में से एक के दिए रहने पर दूसरी ज्ञात की जाती है। दिए हुए गुणनफल को 'भाज्य' (dividend or numerator), दी हुई संख्या को 'भाजक' (divisor or denominator) और अभीष्ट संख्या को 'भागफल' (quotient) कहते हैं। १८ / ३ = ६ में भाज्य = १८, भाजक = ३, भागफल=६ है। स्पष्ट है कि यदि भाज्य य और भाजक क धन पूर्ण संख्याएँ हैं, तो भागफल ल तभी पूर्ण संख्या होगा जब , का समापवर्तक हो, किंतु यदि दो क्रमागत समापवर्त्यो क*र और क*(र+१) के बीच में है तो र को भागफल और (य - क*र) को शेष कहते हैं। इस भाजन क्रिया को 'साशेष भाजन' कहते हैं।

बीजगणित में भी भाजन की अद्वितीय क्रिया हो सकती है। यह तब जब भाजक और भाज्य केवल एक चर य के बहुपद हों और यह समझा हुआ हो कि शेष को भाजक से कम घात का बहुपद होना चाहिए।

इन्हें भी देखें

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता