वियतनामी भाषा

वियतनामी भाषा वियतनाम की राजभाषा है। जब वियतनाम फ्रांस का उपनिवेश था तब इसे अन्नामी कहा जाता था। वियतनाम के ८६% लोगों की यह मातृभाषा है तथा लगभग ३० लाख वियतनामी बोलने वाले यूएसए में रहते हैं। यह ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा-परिवार की भाषा है।

मूलतः वियतनामी भाषा बोलने वाले क्षेत्र

वियतनामी भाषा की अधिकांश शब्दराशि चीनी भाषा से ली गयी है। यह वैसे ही है जैसे यूरोपीय भाषाएं लैटिन एवं यूनानी भाषा से शब्द ग्रहण की हैं उसी प्रकार वियतनामी भाषा ने चीनी भाषा से मुख्यत: अमूर्त विचारों को व्यक्त करने वाले शब्द उधार लिये हैं। वियतनामी भाषा पहले चीनी लिपि में ही लिखी जाती थी (परिवर्धित रूप की चीनी लिपि में) किन्तु वर्तमान में वियतनामी लेखन पद्धति में लैटिन वर्णमाला को परिवर्तित करके तथा कुछ डायाक्रिटिक्स का प्रयोग करके लिया जाता है।

परिचय

द्वितीय विश्वयुद्ध से पूर्व हिंद चीन के पाँच प्रांतों - लाओस, कंबोडिया, अनाम, कोचीन चीन तथा टोंटिंग) में से एक प्रांत अनाम की भाषा थी। अब यह प्रांत नहीं रह गया है, किंतु भाषा है। यह चीनी भाषापरिवार की तिब्बती-बर्मी-वर्ग पूर्वी शाखा (अनामी-मुआंग) की एक भाषा है। इसके बोलनेवाले कंबोडिया, स्याम और बर्मा तक पाए जाते हैं। इसकी प्रमुख बोली टोंकिनी है। कई दशकों तक युद्ध के कारण इसकी जनसंख्या एवं शब्दभांडार में कल्पनातीत परिवर्तन हो गया है। चीनी भाषा की भाँति यह भी एकाक्षर (चित्रलिपि), अयोगात्मक और वाक्य में स्थानप्रधान है। अर्थप्रेषण के लिए लगभग छह सुरों का प्रयोग होता है। इसमें ऋण चीनी शब्दों की संख्या सर्वाधिक है। चीनी की भाँति अनामी ने भी रोमन लिपि को अपना लिया है।

भौगोलिक वितरण

वियतनामी का उपयोग पूरे वियतनाम में किया जाता है। (मुख्यत: अमेरिका में) वियतनामी मूल के लोगों की भी मातृभाषा है। यूएसए में १० लाख से अधिक वियतनामी-भाषी लोग हैं। यूएसए में यह सातवीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसी प्रकार आस्ट्रेलिया में यह छ्ठी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।

एथनॉलॉग के अनुसार, कम्बोडिया, चीन, कनाडा, चेक गणराज्य, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, लाओस, मार्टिनक्यू, फिलीपिन्स, थाइलैण्ड एवं यूके में पर्याप्त मात्रा में वियतनामी बोलने वाले हैं।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता