हेनरी बैकेरल

फ़्रांसिसी भौतिक विज्ञानी

अंटोइन हेनरी बैकेरल (१५ दिसम्बर १८५२ - २५ अगस्त १९०८) एक फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री, नोबेल पुरस्कार विजेता और मैरी क्यूरी तथा पियरे क्यूरी के साथ रेडियोधर्मिता के अनवेष्क थे, जिसके लिए तीनों को १९०३ में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

अंटोइन हेनरी बैकेरल

हेनरी बैकेरल, फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री
जन्म 15 दिसम्बर 1852
पेरिस,फ्रांस
मृत्यु 25 अगस्त 1908(1908-08-25) (उम्र 55)
ले क्रोइसिक, ब्रिटनी, फ्रांस
राष्ट्रीयता फ्रांसीसी
क्षेत्र भौतिकी, रसायन
संस्थान इकोले पॉलीटेक्निक
राष्ट्रीय संग्रहालय प्राकृतिक इतिहास
शिक्षा इकोले पॉलीटेक्निक
इकोले देस पोन्टस एट चौसीस
डॉक्टरी शिष्य मैरी क्यूरी
प्रसिद्धि रेडियोधर्मिता के अनवेष्क
उल्लेखनीय सम्मान भौतिकी में नोबेल पुरस्कार (१९०३)
टिप्पणी
वह जीन बैकेरल के पिता, ए ई बैकेरल के बेटा है और अंटोइने सीज़र बैकेरल के पोते हैं।

जीवनी

प्रारंभिक जीवन

बैकेरल पेरिस में एक ऐसे परिवार में पैदा हुए थे जिसने वैज्ञानिकों की चार पीढ़ियाँ जिसमे बैकेरल के बेटे जीन शामिल है, पैदा की। उन्होने इकोल पॉलीतेक्निक में विज्ञान और इकोले देस पोन्टस एट चौसीस में इंजीनियरिंग का अध्ययन किया। १८९० में उन्होने लुईस दिसाइरीज़ लोरियक्ष से शादी कर ली।

कैरियर

१८९२ में, वह राष्ट्रीय संग्रहालय प्राकृतिक इतिहास में भौतिकी की कुर्सी पाने परिवार में तीसरी सदस्य बन गया।१८९४ में, वह पुल और राजमार्ग विभाग के मुख्य इंजीनियर बन गऐ।

१८९६ में, जबकि यूरेनियम लवण में प्रतिदीप्ति की जांच के दौरन, बैकेरल ने अकस्मात रेडियोधर्मिता की खोज की।[1][2]

१९०३ में, सहज रेडियोधर्मिता की खोज में असाधारण सेवाओं की मान्यता में पियरे और मैरी क्यूरी के साथ भौतिकी में नोबेल पुरस्कार साझा प्रदान किया गया।

सम्मान और पुरस्कार

१९०८ में बैकेरल विज्ञान अकादमी के स्थायी सचिव चुने गए।

रेडियोधर्मिता के लिए मानक इकाई, बैकेरल उनके नाम से है। चंद्रमा और मंगल ग्रह पर बैकेरल के नाम से एक गर्त है।

भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार के अलावा उन्हे ये पुरस्कार भी मिले:

  • रमफोर्ड पदक
  • हेल्म्होल्ट्ज़ पदक
  • बर्नार्ड पदक

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता