अलबामा

अलाबामा (अंग्रेज़ी: Alabama /ˌæləˈbæmə/) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में एक राज्य है। इसके उत्तर में है टेनेसी, दक्षिण में फ्लोरिडा और मेक्सिको की खाड़ी, और पश्चिम में मिसिसिपी। अलाबामा क्षेत्र के आधार पर संयुक्त राज्य का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है, और आबादी के आधार पर 24वें स्थान पर है। इसके आंतरिक जलपथ की लंबाई 1,500 मील (2,400 कि॰मी॰) है जो कि संयुक्त राज्य में सबसे लंबा है।[7]

अलाबामा
राज्य
State of Alabama
अलाबामा का झंडा
ध्वज
अलाबामा का आधिकारिक सील
सील
उपनाम: येलोहैमर राज्य, हार्ट को डिक्सी, कटन स्टेट
ध्येय: लातिन: Audemus jura nostra defendere
(हमें अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे)
गान: "अलाबामा"
अलाबामा is located in पृथ्वी
अलाबामा
अलाबामा
संयुक्त राज्य के नक्शे पर अलाबामा
देशसंयुक्त राज्य
राज्यता से पहलेAlabama Territory
संघ में शामिल14 दिसंबर 1819 (22वाँ)
राजधानीमोन्टगोमरी
सबसे बड़ा शहरहंट्सविल
सबसे बड़ा महानगरीय और शहरी क्षेत्रग्रेटर बर्मिंघम
क्षेत्र52,419 वर्गमील (1,35,765 किमी2)
 • थल50,744 वर्गमील (1,31,426 किमी2)
 • जल1,675 वर्गमील (4,338 किमी2)  3.2%
क्षेत्र दर्जा30वाँ
आकार
 • लम्बाई330 मील (531 किमी)
 • चौड़ाई190 मील (305 किमी)
ऊँचाई500 फीट (150 मी)
अधिकतम उच्चता (चीहा पर्वत[1])2,413 फीट (735.5 मी)
निम्नतम उच्चता (मेक्सिको की खाड़ी[1])0 फीट (0 मी)
जनसंख्या (2020)
 • कुल50,24,279[2]
 • दर्जा24वाँ
 • घनत्व99.1 वर्गमील (38.4 किमी2)
 • घनत्व दर्जा27वाँ
 • घरेलू आय$48,123[3]
 • आय पद46वाँ
वासीनामअलाबामियन,[4] अलाबामन[5]
भाषा
 • औपचारिक भाषाअंग्रेज़ी
 • बोली जाने वाली भाषाएँ2010 तक[6]
  • अंग्रेज़ी 95.1%
  • स्पेनिश 3.1%
समय मण्डलकेंद्रीय (यूटीसी−06:00)
पूर्वी (यूटीसी−05:00)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)केंद्रीय दिवालय (यूटीसी−05:00)
पूर्वी दिवालय (यूटीसी−04:00)
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडUS-AL
अक्षांश30°11' N to 35° N
देशांतर84°53' W to 88°28' W
वेबसाइटalabama.gov
अलाबामा के राज्य चिह्न
अलाबामा का झंडा
चेतन चिह्न
उभयचररेड हिल्स सैलामैंडर
पक्षीयेलोहैमर, जंगली टर्की
तितलीपूर्वी बाघ स्नोटेल
मछलीलार्जमाउथ बेज़, फाइटिंग टारपोन
फूलकैमेलिया, ओक-लीफ हाइड्रांजिया
घोड़े की प्रजातिरैकिंग घोड़ा
कीड़ामोनार्क तितली
स्तनपायीअमेरिकी काला भालू
सर्पणशीलअलाबामा रेड-बेलीड टर्टल
पेड़लॉन्गलीफ पाइन
अचेतन चिह्न
पेय पदार्थकोनेकुह रिज व्हिस्की
रंगलाल, सफेद
नृत्यस्क्वायर नृत्य
खाद्यपेकन, ब्लैकबेरी, पीच
जीवाश्मबेसिलोसौरस
मणि पत्थरस्टार ब्लू क्वार्ट्ज़
खनिजहेमाटाइट
पत्थरमार्बल
सीपजॉनस्टोन्स जूनोनिया
नारा"शेयर द वंडर",
"अलाबामा द ब्यूटिफुल",
"वेयर अमेरिकी फाइन्ड्स इट्स वॉइस",
"स्वीट होम अलाबामा"
मिट्टीबामा
राज्य पथ चिह्न
अलाबामा राज्य पथ चिह्न

अलाबामा को राज्य के राज्य पक्षी के नाम से "येलोहैमर स्टेट" कहा जाता है। इसकी राजधानी मोन्टगोमरी है मगर जनसंख्या के आधार पर इसका सबसे बड़ा शहर है हंट्सविल।[8] इसका सबसे पुराना शहर है मोबील जिसकी स्थपना फ्रांसिसी लुईज़ियाना की राजधानी के रूप में फ्रांसिसी उपनिवेशों द्वारा 1702 में की गई थी। ग्रेटर बर्मिंघम अलाबामा का सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और वित्तीय केंद्र है।

यह पर पहले स्थानीय लोग रहते थे। वर्तमान अलाबामा सोलहवीं सदी की शुरुआत से एक स्पेनी क्षेत्र था मगर अठारवीं सदी की शुरुआत में फ्रांस ने इसपर कब्ज़ा कर लिया। 1763 में ब्रिटेन से क्षेत्र को जीत लिया मगर अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में उन्होंने इसे खो दिया। स्पेन ने 1813 तक स्पेनी पश्चिम फ्लोरिडा के हिस्से के रूप में मोबील पर राज करना जारी रखा। दिसंबर 1819 में अलाबामा को राज्य का दर्जा दिया गया। लड़ाई के पहले के समय अलाबामा में रुई का अधिक मात्रा में निर्माण होता था और इस उद्योग में ज़्यादातर अफ्रीकी अमेरिकी गुलाम मज़दूरों का उपयोग होता था। 1861 में अलाबामा संयुक्त राज्य से निकलकर संघीय राज्य में शामिल हो गया जिसके बाद मोन्टगोमरी इसकी राजधानी बनी। 1868 में यह फिर संघ का हिस्सा बन गया।

इतिहास

उपनिवेश और स्वतंत्रता

यूरोपीय आबादकारों के आने से पहले हज़ारों सालों तक यहाँ स्थानीय लोग रहते थे। दफन टीला अवधि के दौरान ओहायो नदी की मदद से पूर्वोत्तरी जातियों के साथ व्यापार की शुरुआत हुई और यह यूरोपीय संपर्क तक जारी रही।[9]

मिसिसिपियाई संस्कृति राज्य के अधिकांश हिस्से में फैली थी, और इसके केंद्रों में से एक था माउंडविल, अलाबामा में मौजूद माउंडविल पुरातत्व स्थल।[10][11] यह संस्कृति के केंद्र, वर्तमान इलिनॉय के काहोकिया के साथ मध्य मिसिपियाई युग के सबसे बड़े प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।[12] प्रसिद्ध विश्वास के विपरीत, दक्षिण पूर्व अमेरिकी संस्कृति के साथ मेसोअमेरिकी संस्कृति का कोई रिश्ता नहीं है और दोनों अलग-अलग तरीके से विकसित हुए हैं।[13]

स्पेनी लोग अलाबामा में यूरोप से सबसे पहले आए थे, जब वे 16वीं सदी में अमेरिका का अन्वेषण कर रहे थे। 1540 में हर्नांडे दे सोतो की खोज राज्य के माबिला और कई दूसरे क्षेत्रों से गुज़री। 160 साल बाद फ्रांस ने ओल्ड मोबील पर यूरोप द्वारा स्थापित पहली बस्ती की स्थापना की।[14] शहर को 1711 में वर्तमान मोबील के स्थल पर लाया गया। इस क्षेत्र पर 1702 से 1763 के बीच फ्रांस का दावा था, और वे इसे अपने लुईज़ियाना उपनिवेश का हिस्सा मानते थे।[15] सात वर्षीय युद्ध के दौरान उन्होंने यह क्षेत्र इंग्लैंड को खो दिया और यह क्षेत्र 1763 से 1783 के बीच ब्रिटिश पश्चिम फ्लोरिडा का हिस्सा बन गया।

अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में अमेरिका की जीत हुई, तो इस क्षेत्र को संयुक्त राज्य और स्पेन के बीच बाँट लिया गया। स्पेन ने 1783 तक इस क्षेत्र को अपने नियंत्रण में रखा, जिसके बाद 13 अप्रैल 1813 को स्पेनी गैरिसन ने मोबील में अमेरिकी सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।[15][16] जब 1798 में क्षेत्र को संगठित किया गया, मोबील और याज़ू द्वीपसमूह के अलावा पूरा नीची अलाबामा मिसिसिपी क्षेत्र के अंतर्गत था।[17][18] स्पेन ने पूर्व स्पेनी पश्चिम फ्लोरिडा पर अपना दावा जताना जारी रखा जिसके बाद 1819 में एडम-ओनीस समझौता के ज़रिए स्पेन ने आधिकारिक रूप से यह क्षेत्र संयुक्त राज्य को सौंप दिया।[16]

10 दिसंबर 1817 में मिसिसिपी के राज्य बनने से पहले कम आबादी वाले इसके पूर्वी क्षेत्र को अलग कर दिया गया और इसे "अलाबामा क्षेत्र" का नाम दिया गया। 3 मार्च 1817 को अमेरिकी कांग्रेस ने अलाबामा क्षेत्र का निर्माण किया। 1817 से 1819 तक सेंट स्टीफंस क्षेत्र की राजधानी थी जिसे अब परित्याग कर दिया गया है।[19] 14 दिसंबर 1819 को अलाबामा को 22वें राज्य के रूप में निगमित किया गया। 5 जुलाई से 2 अगस्त 1819 तक राज्य के संविधान का निर्माण हुआ। 1819 से 1820 तक हंट्सविल अस्थायी राजधानी थी जिसके बाद काहाबा 1820 से 1825 तक पहली स्थायी राजधानी थी।[20][21]

1826 से 1846 तक अलाबामा की राजधानी टस्कालूसा थी। 30 जनवरी 1846 को अलाबामा के विधानसभा के फैसले पर राजधानी को मोन्टगोमरी पर ले जाया गया।[22]

गृहयुद्ध

1860 तक राज्य की आबादी 9,64,201 हो चुकी थी जिसमें से करीब आधे (435,080) अफ्रीकी अमेरिकी गुलाम थे, और 2,690 लोग रंग के मुक्त लोग थे।[23] 11 जनवरी 1861 को अलाबामा ने अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी। यह कुछ दिनों तक एक स्वतंत्र गणतंत्र रहा जिसके बाद यह संघीय राज्य अमेरिका का हिस्सा बन गया। संघ की राजधानी पहले मोन्टगोमरी में थी। अलाबामा ने इस गृहयुद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। हालाँकि सिर्फ कुछ ही युद्ध राज्य के अंदर लड़े गए, अलाबामा ने युद्ध लड़ने के लिए 1,20,000 सैनिक प्रदान किए।

1865 में तेरहवीं संशोधन के ज़रिए अलाबामा के ग़ुलामों के मुक्ति दी गई।[24] अलाबामा युद्ध के खत्म होने के बाद से 1868 में संयुक्त राज्य में आने तक सेना के नियंत्रण में था। 1867 से 1874 के बीच अधिकांश गोरे लोगों को अस्थायी रूप से नेताओं को निर्वाचित करने से प्रतिबंधित किया गया जिसके दौरान कई काले राजनीतिज्ञ राज्य में प्रसिद्ध हुए। कांग्रेस में अलाबामा के प्रतिनिधि ते तीन अफ्रीकी-अमेरिकी सदस्य: जेरेमियाह हैरलसन, बेंजमिन स. टर्नर, और जेम्स ट. रैपियर।[25]

आधुनिक

1901 के संविधान ने वोट पंजीकरण के लिए कुछ मानदंडों की स्थापना की। इन मानदंडों की वजह से अफ्रीकी अमेरिकियों, स्थानीय अमेरिकियों, और हज़ारों गरीब यूरोपीय-अमेरिकियों सहित जनसंख्या के अधिकांश हिस्से के लिए निर्वाचन देना काफी कठिन हो गया था, क्योंकि एक निर्वाचक के रूप में अपने आप को पंजीकृत करने के लिए नागरिकों को अब एक व्यक्ति कर तथा साक्षरता परीक्षा की आवश्यकता था।[26] इसके अनुसार सार्वजनिक विद्यालयों में त्वचा के रंग के आधार पर छात्र-छात्राओं अलग-अलग बिठाया जाएगा। 1903 तक अलाबामा में निर्वाचन के लिए 74,000 शिक्षित अफ्रीकी-अमेरिकियों में से सिर्फ 2,980 लोग ही निर्वाचन के लिए अपने आप को पंजीकृत कर पाएँ, जिनकी संख्या 1900 में 1,81,000 थी। आने वाले दशकों में यह संख्या और भी कम हो गई।

नस्लीय भेदभाव और हत्याओं, और बोल वीविल संक्रमण के कारण कपास की फसलों की विफलता उन कई वजहों में से थीं जिनकी वजह से ग्रामीण अलाबामा से हज़ारों अफ्रीकी-अमेरिकी लोग 20वीं सदी के शुरुआत में उत्तरी और मध्य शहरों में नौकरी ढूँढ़ने के लिए चले गए जिससे महाप्रवास का निर्माण हुआ।[27][28] इस प्रवास के चलते अलाबामा में जनसंख्या की वृद्धि 1910 से 1920 के बीच करीब आधे में कट गई।[29]

1964 में सामाजिक भेदभाव को संयुक्त राज्य में अवैध घोषित कर दिया गया जिससे यह प्रथा अलाबामा में भी खत्म हो गई।[30] 1940 युग तक राज्य की अर्थव्यवस्था के मुख्य स्रोत स्टील, लकड़ी और कपड़े से हटकर दूसरे स्थायी स्रोतों पर आ गए। इसके पीछे की वजह थी विदेशी टक्कर।[31] जॉर्ज सी. मार्शल अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के खुलने के बाद से राज्य, और खासकर हंट्सविल की अर्थव्यवस्था को काफी लाभ हुआ है।[32]

भूगोल

क्षेत्र के मामले में अलाबामा संयुक्त राज्य का तीसवाँ सबसे बड़ा राज्य है और इसका क्षेत्र 52,419 वर्ग मील (135,760 कि॰मी2) है: इसका 3.2% जल है जिससे अलाबामा जल से ढँके क्षेत्र के मामले में सबसे बड़ा राज्य बनता है।[33] राज्य के पाँच में से तीन भाग खाड़ी तटीय मैदान का हिस्सा है, जिसकी ढलान मिसिसिपी नदी और मेक्सिको की खाड़ी की तरफ है।

उत्तरी अलाबामा ज़्यादातर पर्वतीय है जिसके बीच टेनेसी नदी एक घाटी बनाती है।[34] अलाबामा के उत्तर की तरफ है टेनेसी, पूर्व की तरफ जॉर्जिया, दक्षिण की तरफ फ्लोरिडा और पश्चिम में मिसिसिपी। राज्य के दक्षिण में इसके पास मेक्सिको की खाड़ी में एक तट है।[34]

जलवायु

राज्य के जलवायु को कोप्पेन जलवायु वर्गीकरण के अंतर्गत नम सबट्रॉपिकल के रूप में वर्गीकृत किया गया है।[35] औसत वार्षिक तापमान है 18°C। तापमान मेक्सिको की खाड़ी के पास के दक्षिण क्षेत्र में पर्वतों के पास के उत्तरी क्षेत्र से ज़्यादा गर्म होता है।[36] आम तौर पर अलाबामा में ग्रीष्मकाल काफी गर्म होता है, और वर्षण प्रचुर होती है। अलाबामा में वार्षिक वर्षण है 56 इंच (1,400 मि॰मी॰), और राज्य के दक्षिणी हिस्से में 300 दिनों तक बढ़ता हुआ मौसम हो सकता है।[36]

अलाबामा में ग्रीष्मकाल संयुक्त राज्य के करीब सभी राज्यों में से सबसे गर्म होता है। इसके उच्चतम तापमान 112 °फ़ै (44 °से.) को 5 सितंबर 1925 को सेंटरविल अनिगमित समुदाय में नापा गया था, और न्यूनतम तापमान −27 °फ़ै (−33 °से.) को 30 जनवरी 1966 को न्यू मार्केट में नापा गया था।[37]

वनस्पति और जीव

अलाबामा में कई प्रजातियों के वनस्पति और जीव पाए जाते हैं जो उत्तर के एपलाचियन पठार और रिज-एंड-वैली एपलाचियन पर्वतमाला से लेकर मध्य के पीडमोंट और केनब्रेक, तथा दक्षिण के खाड़ी तटीय मैदानों और मेक्सिको की खाड़ी के तट तक फैले हैं। इस राज्य को संयुक्त राज्य में जैव विविधता के मामले में सबसे अधिक विविधता वाले राज्यों में से एक का पद दिया जाता है।[38][39]

इस राज्य के स्थानीय जीव प्रजातियों में से 62 स्तनपायी प्रजातियाँ,[40] 93 सर्पणशील प्रजातियाँ,[41], 73 उभयचर प्रजातियाँ,[42] करीब 307 स्थानीय ताज़े पानी में रहने वाली मछलियों की प्रजातियाँ,[38] और 420 पक्षियों की प्रजातियाँ वर्ष का कुछ हिस्सा इस राज्य में बिताते हैं।[43] अकशेरूकीय जीवों में शामिल हैं 93 क्रेफ़िश की प्रजातियाँ 383 मोल्सक की प्रजातियाँ। मोल्सक की प्रजातियों में से 113 को इस राज्य के बाहर कभी देखा नहीं गया है।[44][45]

भाषा और धर्म

भाषाएँ

अलाबामा के ज़्यादातर निवासी (पाँच वर्ष के ऊपर के 95.1% लोग) 2010 में घर पर सिर्फ अंग्रेज़ी बोलते थे, जो 2000 के 96.1% से थोड़ा-सा घटाव था। अलाबामा अंग्रेज़ी मुख्य रूप से दक्षिणी अंग्रेज़ी का हिस्सा है,[46] और यह दक्षिण मिडलैंड बोली से मेल खाता है जो टेनेसी की सीमा के पास बोली जाती है। दक्षिणी बोली क्षेत्र में आखिरी 'r' ('र') स्वर का उपयोग घट जाता है, जैसे 'bird' ('बर्ड') की जगह 'boyd' ('बॉइड')। राज्य के उत्तरी भाग में दक्षिण मिडलैंड बोली का उपयोग होता है जहाँ "arm" ("आर्म") और "barb" ("बार्ब") का उच्चारण "form" ("फॉर्म") और "orb" ("ओर्ब") जैसा है। अलाबामा अंग्रेज़ी के कुछ विशिष्ट शब्द हैं 'रेडवर्म' (केंचुआ), 'पेकरवुड' (कठफोड़वा), फ्रेंच हार्प (हार्मोनिका) और 'स्नेक डॉक्टर' (व्याध पतंग)।

अलबामा में बोली जाने वाली शीर्ष गैर-अंग्रेज़ी भाषाएँ
भाषाजनसंख्या का प्रतिशत
(2010 तक)[46]
स्पेनी2.2%
जर्मन0.4%
फ्रांसिसी (पाटोइस और काजुन)0.3%
चीनी, वियतनामी, कोरियाई, अरबी, अफ्रीकी भाषाएँ, जापानी, और इतालवी (समान)0.1%

धर्म

2008 के अमेरिकी धार्मिक पहचान सर्वेक्षण के अनुसार अलाबामा के 86% उत्तरदाताओं ने अपना धर्म ईसाई बताया, जिसमें 6% कैथोलिक थे। 11% लोगों ने बताया कि वे किसी भी धर्म को नहीं मानते।[47] दूसरी संस्कृतियाँ हैं 0.5% मोर्मोन, 0.5% यहूदी, 0.5% मुसलमान, 0.5% बौद्ध, और 0.5% हिंदू।[48]

अलाबामा में धार्मिक संबंधन (2014)[49]
धर्मजनसंख्या का प्रतिशत
Christian8686
 
प्रतिवादी7878
 
इंजील प्रतिवादी4949
 
मेनलाइन प्रतिवादी1313
 
काला गिर्जाघर1616
 
कैथोलिक77
 
मोर्मोन11
 
जेनोवा की गवाहियाँ0.10.1
 
पूर्वी रूढ़िवादी0.10.1
 
अन्य ईसाई0.10.1
 
अधार्मिक1212
 
विशिष्ट कुछ नहीं99
 
अनीश्वरवादी11
 
नास्तिक11
 
गैर-ईसाई धर्म11
 
यहूदी0.20.2
 
मुसलमान0.20.2
 
बौद्ध0.20.2
 
हिंदू0.20.2
 
दूसरे गैर-ईसाई धर्म0.20.2
 
पता नहीं/उत्तर नहीं दिया11
 
कुल100100
 

पर्यटन

बिज़नेस इनसाइडर के अनुसार 2014 में घूमने के लिए अलाबामा संयुक्त राज्य का 14वाँ सबसे प्रसिद्ध राज्य था।[50] 2017 में करीब 2.6 करोड़ पर्यटक इस राज्य को देखने आए $143 करोड़ खर्च किया जिसने राज्य में 1,86,900 नौकरियाँ दिलाई।[51] 3,62,000 अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों ने राज्य में आकर $58.9 करोड़ खर्च किया।[52]

राज्य में कई ऐसे आकर्षण, प्राकृतिक लक्षण, उद्यान और प्रतिस्पर्धाएँ हैं जो विश्व के हर कोने से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कुछ प्रसिद्ध प्रतिस्पर्धाएँ और स्थल हैं खाड़ी तट पर होने वाली हैंगआउट संगीत समारोह; अलबामा शेक्सपियर महोत्सव जो दुनिया के दस सबसे बड़े शेक्सपियर महोत्सवों में से एक है;[53]; रॉबर्ट ट्रेंट जोन्स गोल्फ ट्रेल जो पूरे राज्य में बिखरे हुए चैंपियनशिप कैलिबर गोल्फ कोर्सों का समूह है; विक्ट्रीलैंड जैसे कसीनो; अलबामा स्पलैश एडवेंचर जैसे अम्यूज़मेंट पार्क; रिवरचेज़ गलेरिया जो दक्षिण पूर्व के सबसे बड़े खरीदारी केन्द्रों में से एक है; गंटर्सविल झील जिसे Southern Living के पाठकों द्वारा अलाबामा के सबसे अच्छे झील के रूप में निर्वाचित किया गया है;[54] और अलबामा प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, जो राज्य का सबसे पुराना संग्रहालय है।[55]

ऐतिहासिक रूप से अलाबामा में कई फिल्म फिल्माए जा चुके हैं जिसकी वजह से यह फिल्म की शूटिंग के लिए एक प्रसिद्ध स्थल बन उठा है।[56] अलाबामा में फिल्माए गए कुछ फिल्म हैं: 'क्लोज़ एनकाउंटर्स ऑफ़ द थर्ड काइंड', 'गेट आउट', '42', 'सेल्मा', 'बिग फिश', 'द फ़ायनल डेस्टिनेशन', 'ड्यू डेट', 'नीड फॉर स्पीड', और कई सारे।[57]

सरकार

काउंटी

अलाबामा में 67 काउंटी हैं। हर काउंटी का अपना निर्वाचित विधायी शाखा है, जिसे काउंटी कमिशन कहा जाता है। इसके पास काउंटी के कार्यपालक प्राधिकारी में ज़्यादा अधिकार नहीं हैं। अलाबामा का संविधान राज्य के विधानसभा को अधिकतम अधिकार दे देता है, इसलिए सिर्फ सात काउंटी (जेफ़र्सन, ली, मोबील, मैडिसन, मोन्टगोमरी, शेल्बी और टस्कालूसा) के पास ही सीमित स्वराज है। अलाबामा एक मादक पेय नियंत्रण राज्य है, जिसका मतलब यह है कि राज्य सरकार मादक पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण रखता है। अलबामा मादक पेय नियंत्रण बोर्ड इस कार्य को करता है। 67 काउंटियों में से 23 "सूखी काउंटियाँ" हैं यानी कि इनमें मादक पदार्थों को बेचना अवैध है।[58]

पदकाउंटीजनसंख्या
(2019 औसत)
जनसंख्या
(2010 जनगणना)
सीटसबसे बड़ा शहर
1जेफ़रसन6,58,5736,58,158बर्मिंघमबर्मिंघम
2मोबील4,13,2104,12,992मोबीलमोबील
3मैडिसन3,72,9093,34,811हंट्सविलहंट्सविल
4मोन्टगोमरी2,26,4862,29,363मोन्टगोमरीमोन्टगोमरी
5शेल्बी2,17,7021,95,085कोलंबियानाहूवर (अंश)
एलाबैस्टर
6बाल्डविन2,23,2341,82,265बे मिनेटडैफ़्ने
7टस्कालूसा2,09,3551,94,656टस्कालूसाटस्कालूसा
8ली1,64,5421,40,247ओपेलिकाऔबर्न
9मॉर्गन1,19,6791,19,490डिकेटरडिकेटर
10कैलहून1,13,6051,18,572एनिस्टनएनिस्टन
11ह्युस्टन1,05,8821,01,547डॉथनडॉथन
12एटोवाह1,02,2681,04,303गैड्सडेनगैड्सडेन
13लाइमस्टोन98,91582,782एथेंसएथेंस
14मार्शल96,77493,019गंटर्सविलएल्बर्टविल
15लौडरडेल92,72992,709फ्लोरेंसफ्लोरेंस

राज्य सरकार

अलाबामा के सरकार का मूलभूत दस्तावेज है अलाबामा का संविधान, जिसे 1901 को ग्रहण किया गया था। इसमें 850 संशोधन किए गए हैं और कुल 87,000 जिसके चलते कुछ गिनतियों का मानना है कि यह विश्व का सबसे लंबा संविधान है, और इसकी लंबाई संयुक्त राज्य के संविधान से चालीस गुना ज़्यादा है।[59][60][61][62]

इस संविधान को दोबारा लिखने के लिए कई आंदोलन हो चुके हैं।[63] आलोचनाकर्ताओं का कहना है कि अलाबामा का संविधान पूरा अधिकार राज्य सरकार को सौंप देता है जिससे स्थानीय सरकारों के पास कोई अधिकार नहीं बचती। ज़्यादातर काउंटियों का पास स्वराज नहीं है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में सुझावित बदलाव राज्य सरकार द्वारा अवलोकित किए जाते हैं और उनके स्वीकार्यता के बाद ही उन्हें लागू किया जा सकता है। एक और कहना यह है कि इस लंबे संविधान में परोक्ष रूप से अलगाव और जातिवाद को बढ़ावा दिया गया है।

अलाबामा के सरकार को तीन समान शाखाओं में बाँटा गया है। विधायी शाखा है अलाबामा विधानसभा, एक द्विसदन सभा जिसमें 105 सदस्यों वाला लोकसभा और 35 सदस्यों वाला सीनेट शामिल हैं। विधानसभा का कार्य है राज्ययिक विधान को लिखना, स्वीकार करना या हराना। वर्तमान में रिपब्लिकन दल के पास विधानसभा के दोनों सभाओं में बहुमत सीट हैं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

अलाबामा के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन

86°49′43″W / 32.7794°N 86.8287°W / 32.7794; -86.8287 (State of Alabama)

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता